छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के रेटावंड गाँव में कथित धर्मांतरण को लेकर तनाव बढ़ गया, जहाँ ग्रामीणों ने एक पादरी की कथित तौर पर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिलाएँ और पुरुष पादरी को लात-घूँसों और चप्पलों से मारते दिखाई दे रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पादरी ओडिशा का रहने वाला बताया जा रहा है और वह लंबे समय से गाँव में रह रहा था। ग्रामीणों का आरोप है कि वह लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए उकसा रहा था।
बस्तर में अस्मिता बचाने दिखा आक्रोश
रेटावंड गांव में अवैध धर्मांतरण के आरोप के बाद ओडिशा के पास्टर पर फूटा गुस्सा
पास्टर पर बच्चों की पढ़ाई के नाम पर विगत कई महीनों से गांव में रहकर धर्मांतरण करवाने का आरोप@SudarshanNewsTV उठाता रहा है छत्तीसगढ़ में अवैध मतांतरण के मामलों… pic.twitter.com/6BKF55swxT
— Sudarshan छत्तीसगढ़ (@SudarshanNewsCG) April 29, 2026
बताया जा रहा है कि इस मुद्दे को लेकर रविवार (26 अप्रैल 2026) को गाँव में एक बैठक भी आयोजित की गई थी। बैठक में पादरी को अपने परिवार के साथ गाँव छोड़ने के लिए कहा गया, लेकिन उसने जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने उसकी पिटाई कर दी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पादरी ने इस मामले में थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
हालांकि, ग्रामीण अब भी अपनी मांग पर अड़े हैं कि पादरी गाँव छोड़ दे। पुलिस ने उन्हें आश्वासन दिया है कि स्थिति को देखते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
यह घटना एक बार फिर धर्मांतरण और कानून-व्यवस्था को लेकर बहस छेड़ रही है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel