भारतीय नौसेना की ताकत में एक और बड़ा इजाफा हुआ है। नौसेना को नया स्वदेशी युद्धपोत आईएनएस मालवान मिला है। यह जहाज एंटी-सबमरीन शैलो वाटर क्राफ्ट है और माहे क्लास का दूसरा जहाज है। इसे कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में डिज़ाइन और निर्मित किया गया है।
आईएनएस मालवान को विशेष रूप से कम गहराई वाले पानी में पनडुब्बियों से लड़ने के लिए तैयार किया गया है। यह जहाज निगरानी, माइन बिछाने और माइन से निपटने, साथ ही टॉरपीडो और एंटी-सबमरीन रॉकेट के साथ लैस है।

जहाज की खासियतें:
- लंबाई: लगभग 80 मीटर
- चौड़ाई: लगभग 11 मीटर
- वजन: लगभग 1100 टन
- गति: 46 किलोमीटर प्रति घंटे
- चालक दल: 57 लोग
- इंजन: तीन डीजल इंजन, वॉटरजेट सिस्टम
- स्टेल्थ तकनीक: रडार और सोनार पर कम दिखाई देता है
आईएनएस मालवान में आधुनिक राडार और सोनार सिस्टम लगे हैं, जो पानी के भीतर दुश्मन पनडुब्बियों का पता लगाते हैं। इसमें सतह पर हमला करने के लिए 30 मिमी गन और 12.7 मिमी गन भी हैं। इसके अलावा, यह जहाज टॉरपीडो डिकॉय सिस्टम से लैस है, जो दुश्मन के हमलों को भ्रमित करता है।
ऐतिहासिक महत्व
इस जहाज का नाम महाराष्ट्र के ऐतिहासिक तटीय शहर मालवान के नाम पर रखा गया है, जो छत्रपति शिवाजी महाराज की समुद्री ताकत से जुड़ा है।
यह जहाज भारतीय नौसेना की ब्लू वॉटर क्षमता को बढ़ाता है और स्वदेशी हथियारों की ताकत से दुश्मनों की नींद उड़ा सकता है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel