वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम बुधवार (5 नवंबर 2025) को नई दिल्ली पहुँची, जहाँ खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री ने टीम को उनकी ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी और खिलाड़ियों के साथ अनौपचारिक बातचीत भी की।
Every Indian feels immense pride in Team India’s World Cup victory. It was a delight interacting with the women’s cricket team. Do watch! https://t.co/PkkfKFBNbb
— Narendra Modi (@narendramodi) November 6, 2025
बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुनी गईं ऑलराउंडर दिप्ती शर्मा से भगवान राम और उनके हाथ पर बने हनुमान जी के टैटू को लेकर सवाल किया। दीप्ति ने बताया कि 2017 वर्ल्ड कप फाइनल में हार के बाद पीएम से हुई उनकी पहली मुलाकात ने उन्हें आगे बढ़ने की गहरी प्रेरणा दी थी। इस पर पीएम मोदी ने मुस्कुराते हुए उनके इंस्टाग्राम बायो ‘जय श्री राम’ और हनुमान जी के टैटू का जिक्र किया और पूछा, “हनुमान जी आपकी क्या मदद करते हैं?” इस पर दिप्ती ने जवाब दिया कि इससे उन्हें कठिनाइयों से उबरने की ताकत मिलती है।
मुलाकात के दौरान कप्तान हरमनप्रीत कौर, टीम की सभी 16 खिलाड़ी, हेड कोच अमोल मजूमदार और BCCI अध्यक्ष मिथुन मन्हास भी मौजूद थे। हरमनप्रीत अपने साथ वर्ल्ड कप ट्रॉफी लेकर पहुँचीं थीं, जिसे टीम ने पीएम को दिखाया। इसके अलावा खिलाड़ियों ने ‘NAMO’ लिखी हुई एक विशेष जर्सी प्रधानमंत्री को भेंट की, जिस पर सभी खिलाड़ियों के नाम और हस्ताक्षर थे।
The victorious Indian Cricket Team met the Honourable Prime Minister of India, Shri Narendra Modiji, at his official residence.
We extend our heartfelt gratitude to the Honourable Prime Minister for his words of encouragement and support that continues to inspire #TeamIndia… pic.twitter.com/8vcO4VgPf6
— BCCI Women (@BCCIWomen) November 6, 2025
प्रधानमंत्री मोदी ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक जीत देशवासियों के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने टीम के साथ वर्ल्ड कप ट्रॉफी पकड़कर फोटो भी खिंचवाई, जिससे यह मुलाकात एक यादगार पल बन गई।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel