असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कॉन्ग्रेस नेता राहुल गाँधी पर बड़ा राजनीतिक हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “मैं देशवासियों से अनुरोध करता हूँ कि राहुल गाँधी को आधिकारिक रूप से पागल घोषित किया जाए।” उनके इस बयान के बाद सियासी हलकों में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली और राजनीतिक माहौल गर्म हो गया।
सीएम हिमंता सरमा ने अपनी आलोचना को आगे बढ़ाते हुए राजद नेता तेजस्वी यादव पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा, “जब तेजस्वी डिप्टी सीएम थे, तब महिलाओं के खातों में कितने पैसे जमा किए? तीन रुपए भी नहीं। और अब 30,000 रुपए देने की बात कर रहे हैं।” सरमा ने इसे जनता को गुमराह करने वाला वादा बताया।
मैं देशवासियों से अनुरोध करता हूँ कि राहुल गांधी को आधिकारिक रूप से पागल घोषित किया जाए। pic.twitter.com/Pb8V10zcaH
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) November 5, 2025
कॉन्ग्रेस पर निशाना साधते हुए सरमा ने कहा कि उनके शासनकाल में आतंकवादी दिल्ली में धमाके करते थे, लेकिन आज मोदी के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था इतनी मजबूत है कि “पाकिस्तान एक बम लगाएगा तो हम सौ जवाब देंगे।” उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार के कार्यकाल में राष्ट्रीय सुरक्षा पहले से कहीं अधिक मजबूत हुई है।
सीएम सरमा ने सीवान में राजद नेता शहाबुद्दीन के परिवार पर भी हमला बोला और आरोप लगाया कि उन्होंने इलाके में अपराध का गढ़ तैयार कर दिया। उन्होंने कहा कि शहाबुद्दीन के परिवार ने “हत्या के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है,” जो उनके अनुसार सीवान में लंबे समय से चले आ रहे आपराधिक राज की ओर संकेत करता है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel