दिल्ली के शाहदरा ज़िले के फर्श बाज़ार थाना क्षेत्र स्थित बिहारी कॉलोनी में रेलवे लाइन के पास खड़ी कई गाड़ियों में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां पहुंच गईं।
दमकल विभाग के अनुसार, आग MCD की पार्किंग में लगी, जिसमें करीब 10 कारें और 2 स्कूटर पूरी तरह जलकर खाक हो गए। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
#WATCH | Delhi | Fire broke out in several vehicles parked near the railway line in Bihari Colony, under the Farsh Bazar PS area in the Shahdara district. Multiple fire tenders are at the scene. Efforts to douse the fire underway. pic.twitter.com/PcxauMRYxu
— ANI (@ANI) May 15, 2026
फायर ऑफिसर अनूप सिंह ने बताया कि आग लगने की जानकारी मिलते ही चार दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं और आग बुझाने का काम तुरंत शुरू किया गया। दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों का कहना है कि आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही नुकसान और कारणों की विस्तृत जांच की जाएगी।
#WATCH | Delhi | Fire Officer Anoop Singh says, "A fire has broken out in the MCD parking lot. 10 cars and 2 scooters have been burned. There are no reports of any casualties. Four fire tenders are at the scene. Efforts are underway to extinguish the fire." pic.twitter.com/wAIdhBdbFg
— ANI (@ANI) May 15, 2026
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि दमकल की तत्परता से आग को और फैलने से रोक लिया गया।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel