संसद भवन की लाइब्रेरी बिल्डिंग में मंगलवार को आयोजित एनडीए सांसदों की ‘मंगल मिलन’ बैठक में देशभक्ति से सराबोर नजारा देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बैठक में मौजूद एनडीए के सांसदों और वरिष्ठ नेताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर उसे लहराया और ‘वंदे मातरम्’ के नारे लगाए।
बैठक के दौरान पूरा हॉल तिरंगे के रंग और देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, नितिन नबीन, रामदास आठवले समेत कई वरिष्ठ नेता और सांसद तिरंगा लहराते नजर आए।
PM मोदी ने की तिरंगा अभियान की अगुवाई
15 अगस्त के स्वतंत्रता दिवस से पहले आयोजित इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे की पंक्ति में मौजूद रहे। उनके साथ अमित शाह, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा और अन्य वरिष्ठ नेता खड़े दिखाई दिए। सांसदों ने एक साथ तिरंगा लहराते हुए ‘वंदे मातरम्’ के नारे लगाए, जिससे पूरे परिसर में उत्साह और देशभक्ति का माहौल बन गया।
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi, Union Home Minister Amit Shah, BJP President Nitin Nabin and other NDA leaders wave Tiranga during NDA's weekly parliamentary party meeting 'Mangal Milan' at PLB Building. pic.twitter.com/4VCKT43DsH
— ANI (@ANI) August 11, 2026
10 से 17 अगस्त तक देशभर में तिरंगा यात्रा
देशभर में 10 अगस्त से 17 अगस्त तक तिरंगा यात्रा और तिरंगा अभियान से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में एनडीए की मंगल मिलन बैठक में भी सांसदों ने तिरंगा लहराकर स्वतंत्रता दिवस से पहले देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
हर मंगलवार को एनडीए सांसदों की ‘मंगल मिलन’ बैठक आयोजित होती है। 15 अगस्त से पहले होने वाली इस आखिरी मंगलवार की बैठक को तिरंगा अभियान के कारण विशेष रूप दिया गया। सभी सांसदों ने एक साथ राष्ट्रीय ध्वज लहराया और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष के साथ माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel