नई दिल्ली:
राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित AI समिट के दौरान प्रदर्शन करने के आरोप में Indian Youth Congress के चार नेताओं को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार किए गए नेताओं की पहचान कृष्ण हरि, कुंदन यादव, अजय कुमार और नरसिंह यादव के रूप में हुई है। उन्हें तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन से कोर्ट ले जाया जा रहा है, जहां आज उनकी पेशी होगी।
#WATCH | Delhi: Four Indian Youth Congress leaders, arrested in connection with their protest at the AI Summit at Bharat Mandapam, brought to Patiala House Court
Those arrested have been identified as Krishna Hari, Kundan Yadav, Ajay Kumar and Narasimha Yadav https://t.co/RqtIKyMnCR pic.twitter.com/oj3TreHunW
— ANI (@ANI) February 21, 2026
पुलिस के अनुसार, AI समिट के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रदर्शन किया गया, जिसके बाद चारों को हिरासत में लिया गया। मामले की आगे की सुनवाई कोर्ट में होगी।
AI समिट में देश-विदेश के प्रतिनिधि और तकनीकी विशेषज्ञ शामिल हुए थे, जिसके चलते इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel