दिल्ली-एनसीआर के चर्चित पार्टी हब गार्डन गैलेरिया मॉल एक बार फिर हिंसा और विवाद के कारण सुर्खियों में आ गया है। 6 फरवरी की रात मॉल के ‘इम्पल्स बार’ में मामूली कहासुनी ने बड़ा रूप ले लिया, जिसके बाद दो ग्रुप्स के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो ने मामले को और भी चर्चा में ला दिया है।
प्रारंभिक जानकारी में बाउंसर और गेस्ट के बीच विवाद की बात सामने आई थी, लेकिन पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि झगड़ा बार में मौजूद दो ग्रुप्स के बीच कहासुनी से शुरू हुआ। गौतम बुद्ध नगर पुलिस के अनुसार, विवाद के दौरान दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए और स्थिति बिगड़ने पर बाउंसर बीच-बचाव कर रहे थे।
गार्डन गैलेरिया मॉल में मारपीट का वीडियो वायरल
नोएडा के गार्डन गैलेरिया मॉल स्थित इम्पल्स बार में मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
मामूली कहासुनी के बाद बाउंसरों द्वारा दो युवकों के साथ कथित तौर पर बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे वो गंभीर रूप से घायल… pic.twitter.com/AtAUbCgoIE
— One India News (@oneindianewscom) February 7, 2026
हालांकि आरोप है कि बाउंसरों ने दो युवकों को घेरकर जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीटा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। वायरल वीडियो में मॉल के अंदर अफरा-तफरी का माहौल दिखाई दे रहा है और युवकों को पीटते हुए देखा जा सकता है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों में भारी नाराजगी और आक्रोश देखने को मिला।
पुलिस ने बताया कि झगड़े में शामिल दोनों पक्षों के कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक अधिकांश लोग नशे की हालत में थे और मामले की जांच जारी है। प्रशासन ने कहा है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel