दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को दिल्लीवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार 2047 के विजन को ध्यान में रखते हुए नए साल 2026 में प्रवेश कर रही है। मुख्यमंत्री ने नए साल के संदेश के साथ-साथ वर्ष 2025 में सरकार द्वारा किए गए प्रमुख विकास कार्यों और उपलब्धियों का भी जिक्र किया।
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, “2025 जा रहा है और 2026 आ रहा है। हमने क्या खोया और क्या पाया, यह सोचने का समय है। साल 2025 में हमें नई जिम्मेदारियां, नई चुनौतियां और काम करने के कई अवसर मिले।” उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोगों ने AQI और AIQ जैसे मुद्दों को उलझाने की कोशिश की, लेकिन सरकार अपने काम पर डटी रही और दिल्ली के हित में फैसले लेती रही।
Every real change starts quietly.
For Delhi, 2025 was that moment.
Low noise. Clear intent. Solid groundwork.
Mission Viksit Delhi moved from talk to action.
There were challenges.
There was noise.
The focus stayed strong.
As Shradhey Atal Ji said,
“आग लगाकर जलना होगा,
कदम… pic.twitter.com/oHdH8vR7N7
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) December 31, 2025
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने कई ऐसे अहम काम किए, जिनका दिल्ली लंबे समय से इंतजार कर रही थी। उन्होंने नए शिक्षा बिल का उल्लेख किया, जिसके तहत अभिभावकों पर स्कूल फीस का बोझ कम करने की दिशा में कदम उठाए गए। इसके अलावा स्वास्थ्य सुविधाओं पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से लोगों को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया गया है।
सीएम रेखा गुप्ता ने अटल कैंटीन योजना को भी सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि 5 रुपये में भरपेट भोजन की सुविधा ने गरीब और श्रमिक वर्ग के लोगों, खासकर उनके भाइयों और बहनों को काफी राहत दी है। यह योजना दिल्ली के जरूरतमंद लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हुई है।
उन्होंने बताया कि दिल्ली में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए कई योजनाओं को मंजूरी दी गई है। साथ ही, इज ऑफ डूइंग बिजनेस को बेहतर बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण प्रगति हुई है, जिससे दिल्ली में निवेश और रोजगार के अवसर बढ़े हैं।
पर्यावरण के मुद्दे पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में खराब एयर क्वालिटी को सुधारने के लिए सरकार ने ठोस कदम उठाए हैं। उन्होंने दावा किया कि पराली जलाने की समस्या पर काफी हद तक नियंत्रण पा लिया गया है और इसे पूरी तरह बंद किया गया है। इसके साथ ही दिल्ली में पहला बायोगैस प्लांट स्थापित किया गया है, जो स्वच्छ ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम है।
सीएम रेखा गुप्ता ने विश्वास जताया कि आने वाले सालों में दिल्ली सरकार इसी तरह विकास, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण के कामों को आगे बढ़ाती रहेगी और राजधानी को एक बेहतर, स्वच्छ और सुविधाजनक शहर बनाने की दिशा में मजबूती से काम करेगी।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel