दिल्ली में लाल किले के पास खुद को बम से उड़ाने वाले सुसाइड बॉम्बर डॉक्टर उमर नबी का एक नया वीडियो सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो 10 नवंबर की शाम को हुए आतंकी हमले से कुछ दिन पहले रिकॉर्ड किया गया था। इसमें नबी खुलकर ‘सुसाइड बॉम्बिंग’ और उससे जुड़ी मानसिकता पर बात करता नजर आ रहा है।
दिल्ली धमाके के आत्मघाती हमलावर उमर उन नबी का वीडियो देखिए जिसमें वो इस्लाम में सुसाइड बॉम्बिंग के महत्व के बारे में समझा रहा है।ये लोग इसी तरह के वीडियो रिकॉर्ड करते हैं और फिर दूसरे युवाओं को भेजकर उनका ब्रेनवाश करते हैं।ऐसा लगता ये वीडियो इसने अस्पताल के कैंपस में किसी कमरे… pic.twitter.com/pjTLpqftV6
— Sudhir Chaudhary (@sudhirchaudhary) November 18, 2025
वीडियो में उमर कहता है कि आत्मघाती हमलों की सबसे अहम बात यह है कि जब कोई व्यक्ति यह मान लेता है कि वह तय समय और स्थान पर मरने वाला है, तो उसकी मानसिक स्थिति बेहद खतरनाक हो जाती है। उसके अनुसार, ऐसा व्यक्ति खुद को ऐसी स्थिति में रख लेता है, जहाँ वह मौत को ही अपनी अंतिम मंजिल मानने लगता है। यह सोच उसे सामान्य मानवीय भावनाओं और सामाजिक मूल्यों से पूरी तरह दूर कर देती है।
इसके आगे उमर कहता है कि किसी भी लोकतांत्रिक और मानवीय व्यवस्था में ऐसी सोच या स्थिति को स्वीकार नहीं किया जा सकता, क्योंकि यह जीवन, समाज और कानून—तीनों के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है। वह वीडियो में दावा करता है कि ‘सुसाइड बॉम्बिंग’ को लेकर कई गलतफहमियाँ फैली हुई हैं और इस्लाम में इसे लंबे समय से जाना-पहचाना कदम बताया जाता रहा है, जिस पर अनेक चर्चाएँ भी होती रही हैं।
चिंता की बात यह है कि उमर इस पूरी कार्रवाई को ‘शहादत का ऑपरेशन’ बताकर पेश कर रहा है और दूसरों को भी इसी राह पर चलने के लिए उकसा रहा है। हालांकि, यह वीडियो कहाँ से आया है और इसे किसने जारी किया है, इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel