दिल्ली के लाल किला के पास हुए भीषण धमाके की जाँच में एक नया CCTV फुटेज सामने आया है, जिसने इस विस्फोट की तीव्रता को और स्पष्ट कर दिया है। फुटेज के मुताबिक, धमाका इतना शक्तिशाली था कि जमीन करीब 40 फीट नीचे तक हिल गई। इसका सीधा असर लाल किला मेट्रो स्टेशन तक पहुँचा, जो पूरी तरह भूमिगत है।
#Delhi blast | CCTV footage captures exact moment of commuters at Lal Quila Metro Station during the car blast near Red Fort pic.twitter.com/ODrtDTYgLi
— Deccan Chronicle (@DeccanChronicle) November 15, 2025
मिली जानकारी के अनुसार, स्टेशन के भीतर लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हुआ है कि अचानक आए तेज कंपन से दीवारें, खंभे और दुकानों के शटर तक हिलने लगे। स्टेशन की फूड शॉप्स में रखी बोतलें और सामान काउंटर पर काँपते हुए दिखे। फुटेज में लोग पहले कंपन से घबराते और कुछ ही क्षण बाद तेजी से सुरक्षित स्थान की ओर भागते नजर आते हैं। स्टेशन का स्टाफ भी घबराकर बाहर निकलने की कोशिश करता दिखाई देता है।
यह गहरी कंपन इस बात का संकेत है कि धमाके की तीव्रता अत्यधिक थी, और यह लगभग सीधे भूमिगत स्टेशन के ऊपर हुआ था। इससे यह भी स्पष्ट होता है कि विस्फोट का प्रभाव सतह से कई फीट नीचे तक पहुँचा।
फिलहाल दिल्ली पुलिस, स्पेशल सेल और फोरेंसिक टीमें धमाके की प्रकृति, इसमें इस्तेमाल विस्फोटक और संभावित साजिश की गहन जाँच कर रही हैं। आसपास के पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अतिरिक्त निगरानी की जा रही है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel