दिल्ली के Indira Gandhi International Airport पर एक बड़ा विमान हादसा टल गया, जब Akasa Air और SpiceJet के विमानों के विंग आपस में टकरा गए।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब आकाशा एयर का विमान हैदराबाद के लिए पुशबैक कर रहा था, जबकि स्पाइसजेट का विमान लेह से आने के बाद गेट की ओर बढ़ रहा था। इसी दौरान दोनों विमानों के पंख (विंग) टकरा गए।
AKASA-SPICE JET AIRPORT COLLISION
Akasa Air spokesperson:
Akasa Air’s aircraft operating flight QP 1406 from Delhi to Hyderabad had to return to the bay on April 16, 2026.
Preliminary information indicates that Akasa’s aircraft was stationary when another airline’s aircraft made… pic.twitter.com/EoDLEDKrwI
— Rahul Shivshankar (@RShivshankar) April 16, 2026
टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्पाइसजेट के बोइंग 737-700 विमान का एक हिस्सा टूटकर रनवे पर गिर गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी यात्री या क्रू मेंबर को कोई चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित हैं।
घटना के तुरंत बाद एयरपोर्ट प्रशासन और दोनों एयरलाइंस की टीमों ने स्थिति को नियंत्रण में लिया। संबंधित अधिकारियों द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है ताकि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel