महाराष्ट्र के नासिक स्थित Tata Consultancy Services (TCS) के BPO सेंटर ने गुरुवार (16 अप्रैल 2026) को अपनी सेवाएँ अस्थायी रूप से बंद कर दी हैं। कंपनी ने एहतियातन यह फैसला लेते हुए सभी कर्मचारियों को अगली सूचना तक वर्क फ्रॉम होम (WFH) करने के निर्देश जारी किए हैं।
यह निर्णय उस गंभीर मामले के सामने आने के बाद लिया गया, जिसमें कुछ महिला कर्मचारियों ने सीनियर कर्मचारियों पर यौन शोषण और कथित धर्मांतरण के आरोप लगाए हैं।
अंडरकवर ऑपरेशन में हुआ खुलासा
यह मामला तब उजागर हुआ जब महिला पुलिसकर्मियों ने अंडरकवर ऑपरेशन के जरिए इस कथित रैकेट का पर्दाफाश किया। जांच में सामने आया कि कुछ कर्मचारी संगठित तरीके से महिला कर्मचारियों को निशाना बना रहे थे।
आरोप है कि आरोपी पहले महिलाओं को नौकरी और करियर में मदद के नाम पर अपने करीब लाते थे और बाद में उनका शोषण, ब्लैकमेलिंग और मानसिक दबाव बनाते थे।
Maharashtra | "TCS has asked its employees at Nasik station to work from home. The decision has been taken for the convenience and safety of employees," says TCS sources, following allegations of religious conversions and harassment at the Nashik unit of TCS.
— ANI (@ANI) April 16, 2026
आरोपियों पर गंभीर आरोप
जांच में सामने आए नामों में तौसीफ अत्तार, दानिश शेख, आसिफ अंसारी और शफी शेख जैसे कर्मचारी शामिल बताए जा रहे हैं, जो IT इंजीनियर और टीम लीडर जैसे पदों पर कार्यरत थे।
पीड़ित महिलाओं के अनुसार, उन्हें नमाज पढ़ने, हिजाब पहनने और खान-पान से जुड़ी आदतें बदलने के लिए मजबूर किया जाता था। साथ ही उन पर धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया जाता था।
SIT जांच और गिरफ्तारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। अब तक इस केस में 9 FIR दर्ज की जा चुकी हैं और एक महिला सहित 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
एक अन्य महिला आरोपी अभी फरार बताई जा रही है, जिसकी तलाश जारी है।
सुरक्षा और जांच पर फोकस
फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है, जिसमें डिजिटल सबूत, कॉल रिकॉर्ड और वित्तीय लेन-देन की भी जांच शामिल है। अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े हर पहलू की जांच की जाएगी।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel