प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ को लेकर कड़ा जवाब दिया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारत अपने किसानों के हितों से किसी भी हाल में समझौता नहीं करेगा। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बुधवार को रूस के साथ भारत के तेल व्यापार को लेकर भारत पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की थी। इस नई बढ़ोतरी के साथ अमेरिका ने अब भारत पर कुल 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया है। पिछले सप्ताह ट्रंप ने भारत से आयात होने वाले सामानों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान किया था और इसके साथ ही संकेत दिया था कि रूस के साथ व्यापार करने को लेकर भारत पर अलग से जुर्माना लगाया जाएगा। बुधवार को उन्होंने इस चेतावनी को अमलीजामा पहनाते हुए अलग से 25 प्रतिशत टैरिफ और लगा दिया।
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi says, "For us, the interest of our farmers is our top priority. India will never compromise on the interests of farmers, fishermen and dairy farmers. I know personally, I will have to pay a heavy price for it, but I am ready for it.… pic.twitter.com/W7ZO2Zy6EE
— ANI (@ANI) August 7, 2025
प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में आयोजित एक सम्मेलन में कहा कि किसानों, मछुआरों और डेयरी क्षेत्र से जुड़े लोगों के हित भारत के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। उन्होंने दो टूक कहा, “मुझे किसानों के हितों की रक्षा के लिए कीमत चुकानी पड़ेगी तो मैं इसके लिए तैयार हूं।” यह उल्लेखनीय है कि अमेरिका ने व्यापार वार्ताओं के दौरान भारत के कृषि और डेयरी क्षेत्र में अधिक पहुंच की मांग की थी, लेकिन भारत ने स्पष्ट कर दिया कि इन क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की रियायत नहीं दी जाएगी।
इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि वह भारत पर अब सेकेंडरी सैंक्शन लगाने की तैयारी में हैं। उन्होंने कहा कि भारत, रूस से तेल खरीदने के मामले में चीन के बहुत करीब है और इसीलिए उसे 50 प्रतिशत टैरिफ झेलना होगा। सेकेंडरी सैंक्शन एक प्रकार का आर्थिक प्रतिबंध होता है जो उस देश पर लगाया जाता है जो किसी ऐसे देश के साथ व्यापार करता है जिस पर पहले से ही अमेरिका द्वारा प्राइमरी सैंक्शन लगाए जा चुके होते हैं — इस मामले में रूस। ट्रंप के इन बयानों से साफ है कि अमेरिका भारत पर रूस के साथ व्यापारिक संबंधों को लेकर और अधिक दबाव बनाना चाहता है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel