अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को रूस से तेल खरीद जारी रखने पर भारत पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने के कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए। इसके साथ ही, भारतीय उत्पादों पर अमेरिका में लगने वाला टैरिफ अब बढ़कर 50 प्रतिशत हो गया है। इस कदम से कपड़ा, समुद्री उत्पाद और चमड़ा निर्यात जैसे क्षेत्रों पर बुरा असर पड़ने की आशंका है। इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए भारत ने कहा कि ये कदम ”अनुचित और अविवेकपूर्ण” हैं। इतना ही नहीं, ट्रंप ने बुधवार को भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने के बाद कहा कि वे कई सेकेंडरी सैंक्शन भी लगाएंगे।
"You're going to see so much secondary sanctions": Trump after additional 25 pc tariff move
Read @ANI Story | https://t.co/jE6BzeggNn#IndiaUSTariffs pic.twitter.com/HCSrP4uApC
— ANI Digital (@ani_digital) August 6, 2025
भारतीय वस्तुओं पर अब 50 प्रतिशत टैरिफ वसूलेगा अमेरिका
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि अमेरिका ने भारत पर अतिरिक्त शुल्क लगाने का फैसला किया है। साथ ही, भारत अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगा। ट्रंप ने पिछले हफ्ते ही भारत 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की थी। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि रूस के साथ व्यापार करने के लिए भारत पर अलग से जुर्माना लगाया जाएगा। जिसके बाद उन्होंने बुधवार को भारत पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा कर दी। इस आदेश के बाद कुछ रियायत प्राप्त वस्तुओं को छोड़कर भारतीय वस्तुओं पर कुल टैरिफ 50 प्रतिशत हो जाएगा।
भारत पर कई सारे द्वितीयक प्रतिबंध लगाएंगे ट्रंप
भारत और रूस के बीच जारी तेल और सैन्य व्यापार से ट्रंप झल्लाए हुए हैं और अपनी ताकतों का गलत इस्तेमाल करते हुए भारत को दबाने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं। लेकिन, भारत ने भी साफ कर दिया है कि वो ट्रंप के फैसलों के आगे नहीं झुकेगा। डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने के बाद कहा, ”आपको कई सेकेंडरी सैंक्शन देखने को मिलेंगे।” इसका सीधा मतलब ये हुआ कि ट्रंप भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने के बाद भी पूरी तरह से खुश नहीं हैं और वे अब भारत पर कई सारे सेकेंडरी सैंक्शन भी लगाने की तैयारी कर रहे हैं। सेकेंडरी सैंक्शन, एक आर्थिक प्रतिबंध होता है जो किसी ऐसे देश पर लगाया जाता है (भारत) जो किसी ऐसे देश (रूस) के साथ व्यापार करता है जिस पर पहले से ही प्राइमरी सैंक्शन लगाए गए हों।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel