टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (TASL) को भारतीय सेना की 510 एडवांस बेस वर्कशॉप (ABW) को सपोर्ट करने के लिए एक महत्वपूर्ण सप्लाई ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर इन-सर्विस पहली पीढ़ी के पिनाका मल्टीपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम (MLRS) और बैटरी कमांड पोस्ट (BCP) के ओवरहॉल और अपग्रेडेशन से जुड़ा है।
यह पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मंगलवार को नई दिल्ली में औपचारिक रूप से शुरू हुई, जब भारतीय सेना ने टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स को यह सप्लाई ऑर्डर सौंपा। इस कार्यक्रम के तहत टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स अपनी तकनीकी विशेषज्ञता, सर्टिफाइड स्पेयर पार्ट्स और ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स (OEMs) के साथ करीबी तालमेल के माध्यम से भारतीय सेना के एक अहम फ्रंटलाइन आर्टिलरी सिस्टम की निरंतर उपलब्धता और बेहतर परफॉर्मेंस सुनिश्चित करेगा।
https://twitter.com/tataadvanced/status/2008478675256430893
इस सहयोग के शुरुआती चरण में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स और 510 ABW मिलकर चुनिंदा पिनाका MLRS और BCP का पायलट ओवरहॉल करेंगे। इस चरण के सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद शेष पिनाका MLRS और BCP का ओवरहॉल EME कोर की 510 ABW द्वारा किया जाएगा, जबकि टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स आवश्यक स्पेयर पार्ट्स, क्वालिटी एश्योरेंस और तकनीकी सहायता उपलब्ध कराएगा।
गौरतलब है कि टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स ने डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) के साथ मिलकर पिनाका MLRS को डिजाइन और विकसित किया है। यह हर मौसम में काम करने वाला इनडायरेक्ट फायर आर्टिलरी सिस्टम है, जो महत्वपूर्ण लक्ष्यों पर भारी मात्रा में फायर करने की क्षमता रखता है। इस सिस्टम में लगभग 80 प्रतिशत स्वदेशी सामग्री का उपयोग किया गया है, जो रक्षा निर्माण क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और रणनीतिक स्वायत्तता को दर्शाता है।
कंपनी ने अब तक बड़ी संख्या में पिनाका MLRS की डिलीवरी की है, जो वर्तमान में भारतीय सेना में ऑपरेशनल रूप से तैनात हैं। इससे टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स के लैंड कॉम्बैट सिस्टम पोर्टफोलियो को और मजबूती मिली है।
पिनाका MLRS एक 8×8 हाई मोबिलिटी व्हीकल पर आधारित है, जो नवीनतम एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप है। इसमें तेज़ तैनाती और कठिन परिस्थितियों में बेहतर सर्वाइवबिलिटी के लिए ऑटोमेटेड “शूट-एंड-स्कूट” ऑपरेशन की सुविधा दी गई है।
Tata Advanced Systems has been awarded a supply order to support the Indian Army’s 510 Advance Base Workshop (ABW) in the overhaul cum upgradation of in-service first-generation Pinaka Multiple Launch Rocket Systems (MLRS) and Battery Command Posts (BCPs) pic.twitter.com/nFSMwAMQdR
— ANI (@ANI) January 6, 2026
यह सिस्टम माइक्रोप्रोसेसर-आधारित ऑल-इलेक्ट्रिक सर्वो ड्राइव से लैस है, जो इनर्टियल नेविगेशन सिस्टम आधारित डिजिटल कंट्रोल और पोजिशनिंग सिस्टम से जुड़ा है। इसके जरिए पिनाका MLRS को “नेट-सेंट्रिक” क्षमता मिलती है, जिससे कम से कम समय में सटीक निशाना साधना संभव होता है।
वर्तमान में यह लॉन्चर पिनाका Mk-I रॉकेट फायर करता है और भविष्य में कम से कम बदलाव के साथ विभिन्न प्रकार के वॉरहेड वाले गाइडेड रॉकेट दागने में सक्षम होगा। टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स DRDO के साथ मिलकर 120 किलोमीटर और 300 किलोमीटर तक बढ़ी हुई रेंज वाले नए गाइडेड वेरिएंट के विकास में भी लगातार सहयोग कर रहा है। इसका मॉड्यूलर डिजाइन और TASL-DRDO सॉफ्टवेयर इसे “फ्यूचर-प्रूफ” बनाता है, जिससे नए रॉकेट्स को लॉन्चर के साथ आसानी से इंटीग्रेट किया जा सकेगा।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel