एलन मस्क की कंपनी टेस्ला भारत में तेजी से अपने कारोबार का विस्तार कर रही है। इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली यह दिग्गज अमेरिकी कंपनी अब दिल्ली के एरोसिटी में अपना दूसरा टेस्ला एक्सपीरियंस सेंटर खोलने जा रही है। यह नया शोरूम वर्ल्डमार्क 3 में 11 अगस्त को शुरू होगा और खास तौर पर दिल्ली-एनसीआर के ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
🚨After Mumbai, Tesla to open 2nd India store in Delhi on August 11 pic.twitter.com/S5PYNJoX62
— India & The World (@IndianInfoGuid) August 5, 2025
टेस्ला का पहला शोरूम मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में 15 जुलाई को लॉन्च हुआ था, जहां महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी शिरकत की थी।
मुंबई में 'टेस्ला एक्सपीरिएंस सेंटर' का उदघाटन, महाराष्ट्र की डायनामिक ईवी पॉलिसी, राज्य में वर्ल्ड क्लास इन्फ्रास्ट्रक्चर समेत विभिन्न मुद्दों पर मीडिया से संवाद।
(मुंबई | 15-7-2025)@Tesla_India @Tesla #Maharashtra #Mumbai #TeslainIndia pic.twitter.com/fC28ZlI5rM
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) July 15, 2025
दिल्ली के इस नए सेंटर का मासिक किराया लगभग 25 लाख रुपये बताया जा रहा है, जो इसकी हाई-प्रोफाइल मौजूदगी को दर्शाता है। हाल ही में कंपनी ने भारत में Model Y को 59.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है, जो स्टैंडर्ड रियर-व्हील ड्राइव और लॉन्ग-रेंज रियर-व्हील ड्राइव दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है। शुरुआती चरण में टेस्ला की गाड़ियों की डिलीवरी मुंबई, पुणे, दिल्ली और गुरुग्राम में की जाएगी और खास बात यह है कि कंपनी होम डिलीवरी फ्लैट-बेड ट्रक के जरिए करेगी, जिससे ग्राहकों को शोरूम आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। टेस्ला ने अपनी वेबसाइट भी अपडेट कर दी है, जहां अब देशभर के ग्राहक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। कंपनी ने फुल सेल्फ-ड्राइविंग (FSD) फीचर को भी लिस्ट किया है, जिसकी कीमत 6 लाख रुपये है, हालांकि यह फीचर फिलहाल भारत में उपलब्ध नहीं होगा। दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में रिटेल सेंटर खोलने के बाद टेस्ला की अगली नजर अन्य मेट्रो शहरों पर भी है, जिससे यह साफ है कि कंपनी भारत में बड़े पैमाने पर ऑपरेशन बढ़ाने के लिए तैयार है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel