गुजरात ATS ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान समर्थित आतंकी नेटवर्क से जुड़े एक और संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ़ गोपी बिल्ला के रूप में हुई है, जिसकी तलाश पंजाब पुलिस लंबे समय से कर रही थी।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, गुरप्रीत पाकिस्तान में सक्रिय आतंकी संगठनों के संपर्क में था और उन संगठनों की भारत में मदद करने के आरोपों का सामना कर रहा है। उस पर सीमा पार से हथियार और डिटोनेटिंग ग्रेनेड की तस्करी कर उन्हें आतंकी गतिविधियों में शामिल संदिग्धों तक पहुँचाने का आरोप है।
हाल ही में पंजाब पुलिस द्वारा पकड़े गए दो अन्य संदिग्धों से पूछताछ के दौरान गुरप्रीत का नाम सामने आया, जिसके बाद तुरंत गुजरात ATS को अलर्ट किया गया। अलर्ट मिलते ही ATS की टीम पंचमहल जिले के हलोल इलाके में पहुँची, जहाँ गुरप्रीत एक फैक्ट्री में मजदूर के रूप में काम कर रहा था। जांच के बाद उसे एक होटल से हिरासत में लिया गया।
गुजरात ATS की प्रेस रिलीज़ के अनुसार, पकड़े जाने के बाद गुरप्रीत ने ग्रेनेड हमले की साजिश में अपनी भूमिका स्वीकार कर ली है। सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे पंजाब पुलिस के हवाले किया जाएगा। बता दें कि पंजाब के गुरदारपुर में उसके खिलाफ पहले से ही मामले दर्ज हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel