महाराष्ट्र के मुंबई स्थित गोवंडी इलाके में AIMIM समर्थकों पर हमले का गंभीर मामला सामने आया है। AIMIM नेताओं और कार्यकर्ताओं का आरोप है कि हालिया चुनावी नतीजों में हार से बौखलाए समाजवादी पार्टी (SP) के कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थकों के घरों पर हमला किया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।
एक युवक ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि समाजवादी पार्टी से जुड़े शफीक और तौहीद समेत 18–20 लोगों ने जबरन उसके घर में घुसकर मारपीट की। युवक के अनुसार, हमलावरों ने उसकी 16 वर्षीय बहन को पेट पर लात मारी, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पीड़ित ने कहा कि उसकी बहन पहले से ही बीमार है और उसका इलाज चल रहा था।
महाराष्ट्र में सपा कार्यकर्ताओं पर गुंडागर्दी का आरोप
महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनावों में बुरी हार के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) से जुड़े कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगे हैं।
सूत्रों के अनुसार, हार के बाद बदले की भावना से एक घर पर हमला किया गया, जिसमें नाबालिग बच्चियों को भी… pic.twitter.com/DV3WVPijzD
— One India News (@oneindianewscom) January 17, 2026
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में युवक खुद को पीड़ित बताते हुए कहता दिख रहा है कि वह डीजे बजा रहा था, जैसे इलाके में और लोग भी बजा रहे थे। इसी दौरान समाजवादी पार्टी से जुड़े लोग गाली-गलौज करते हुए उसके घर में घुस आए और हमला शुरू कर दिया। वीडियो में वह अपनी बहन की हालत का जिक्र करते हुए भावुक नजर आता है और बताता है कि फिलहाल उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
गोवंडी से AIMIM के पूर्व प्रत्याशी अतीक सर ने घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा, “हमारे समर्थकों को जानबूझकर निशाना बनाया गया है। दोषियों को किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।” उन्होंने प्रशासन से भी मामले में तुरंत हस्तक्षेप की मांग की।
AIMIM का आरोप है कि यह हमला पार्टी की बढ़ती राजनीतिक ताकत से घबराहट का नतीजा है। पार्टी नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने से पीछे नहीं हटेंगे। घटना को लेकर पुलिस की कार्रवाई और प्रशासनिक प्रतिक्रिया पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel