देहरादून:
भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) द्वारा जारी राज्यों की स्टार्टअप इकोसिस्टम रैंकिंग (पांचवां संस्करण) में उत्तराखंड को मजबूत स्टार्टअप इकोसिस्टम विकसित करने के लिए ‘लीडर’ के रूप में मान्यता दी गई है।
राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के अवसर पर उत्तराखंड सरकार के उद्योग विभाग को इस उपलब्धि के लिए प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। यह सम्मान राज्य में नवाचार, उद्यमिता और स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए किए गए प्रयासों को मान्यता देता है।
Dehradun | Uttarakhand has been recognised as a 'Leader' in building a strong startup ecosystem in the States’ Startup Ecosystem Ranking (5th Edition) released by the Department for Promotion of Industry and Internal Trade (DPIIT) under the Ministry of Commerce and Industry,… pic.twitter.com/0yykxCLnkO
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 17, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि को उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय बताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने स्टार्टअप्स के विकास के लिए अनुकूल नीतियां, सरल प्रक्रियाएं और मजबूत इकोसिस्टम तैयार किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा, “उत्तराखंड के युवाओं में जबरदस्त इनोवेटिव क्षमता है। हमारी सरकार उन्हें हर स्तर पर सहयोग और अवसर उपलब्ध करा रही है। यह उपलब्धि राज्य के उद्यमियों, स्टार्टअप्स और अधिकारियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।”
राज्य सरकार का कहना है कि आने वाले समय में स्टार्टअप्स को वित्तीय सहायता, मेंटरशिप और बाजार तक पहुंच उपलब्ध कराने के लिए और ठोस कदम उठाए जाएंगे, जिससे उत्तराखंड को देश के अग्रणी स्टार्टअप हब के रूप में स्थापित किया जा सके।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel