एआर रहमान के हालिया बयान के बाद बॉलीवुड और म्यूज़िक इंडस्ट्री में चल रही अंदरूनी राजनीति, सांप्रदायिक सोच और पावर डायनामिक्स को लेकर बहस तेज हो गई है। इसी कड़ी में बॉलीवुड के दिग्गज कास्टिंग डायरेक्टर और फिल्ममेकर हनी त्रेहान ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
हाल ही में एक इंटरव्यू में एआर रहमान ने दावा किया था कि फिल्म इंडस्ट्री में ‘सांप्रदायिक सोच’ घर कर चुकी है और अब रचनात्मकता की जगह कॉरपोरेट मानसिकता हावी हो गई है, जहां कला से ज्यादा मुनाफे और फायदे पर ध्यान दिया जा रहा है। इसी तरह की बात मशहूर गायक हरिहरन ने भी कही थी।
एआर रहमान के बयान पर विवाद के बीच बॉलीवुड के दिग्गज कास्टिंग डायरेक्टर और फिल्ममेकर हनी त्रेहान ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
म्यूजिक कंपोजर ने बीते दिनों एक इंटरव्यू में कहा कि इंडस्ट्री में 'सांप्रदायिक' सोच घर कर गई है।
यह भी कि पावर डायनिमिक्स बदले हैं, जिस… pic.twitter.com/4NwrLmK403
— One India News (@oneindianewscom) January 21, 2026
अब हनी त्रेहान ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने 14 साल कास्टिंग डायरेक्टर, 10 साल प्रोड्यूसर और पांच साल डायरेक्टर के तौर पर इंडस्ट्री में काम किया है। उनके मुताबिक, आज बॉलीवुड में कहीं न कहीं डर का माहौल है। बड़े बजट की फिल्में बन रही हैं, लेकिन कास्टिंग में अजीब समीकरण देखने को मिलते हैं। उन्होंने दावा किया कि कई बार मुस्लिम सुपरस्टार को फिल्म में लिया जाता है, लेकिन लीड रोल जानबूझकर हिंदू हीरो को दिया जाता है।
हनी त्रेहान ने यह भी कहा कि मौजूदा दौर में ‘हैदर’ जैसी फिल्म बनना लगभग नामुमकिन है, क्योंकि आज की इंडस्ट्री जोखिम लेने से बच रही है और सुरक्षित, कॉरपोरेट-फ्रेंडली कंटेंट को प्राथमिकता दी जा रही है।
एक और बड़ा खुलासा
ऑस्कर विजेता गाना "जय हो" मूल रूप से सुखविंदर सिंह ने कंपोज किया था और इसे ए.आर. रहमान ने "स्लमडॉग मिलियनेयर" प्रोजेक्ट को बेच दिया।
रहमान ने न केवल भारी रकम ली, बल्कि ऑस्कर भी हथिया लिया अरेंजर ने सिर्फ नाम दिया और सारी शोहरत ले ली!#JaiHo #ARRahman… pic.twitter.com/svmnSPvMvx
— One India News (@oneindianewscom) January 21, 2026
इसी बीच एक और बड़ा दावा सामने आया, जिसमें कहा गया कि ऑस्कर विजेता गाना ‘जय हो’ मूल रूप से सुखविंदर सिंह द्वारा कंपोज किया गया था और बाद में एआर रहमान ने इसे फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ के प्रोजेक्ट को बेच दिया। आरोप यह भी लगाए गए कि रहमान ने इसके बदले भारी रकम ली और ऑस्कर का श्रेय भी हासिल किया, जबकि अरेंजर को सिर्फ नाम देकर पीछे कर दिया गया।
बॉलीवुड गायक अनूप जलोटा ने ए.आर. रहमान को victim card खेलने पर सलाह दी:
'अगर आपको मुसलमान होने की वजह से फिल्में नहीं मिल रही हैं, तो वापस हिंदू हो जाइए'#AnupJalota #ARRahman #Bollywood #ConvertToHindu #CommunalRemark
[ Anup Jalota, AR Rahman, Hindu, Muslim, Bollywood ] pic.twitter.com/kDPhAVsvyg
— One India News (@oneindianewscom) January 21, 2026
इस विवाद में कई अन्य हस्तियों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं। गायक अनूप जलोटा ने एआर रहमान को तंज कसते हुए कहा कि अगर उन्हें मुसलमान होने की वजह से काम नहीं मिल रहा है, तो ‘वापस हिंदू हो जाने’ की सलाह दी। वहीं अभिनेत्री कंगना रनौत ने रहमान पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि रहमान ऐतिहासिक फिल्मों जैसे ‘छावा’ और ‘रामायण’ में काम कर रहे हैं, लेकिन फिल्म ‘इमरजेंसी’ को प्रोपेगेंडा बताकर उससे दूरी बना ली।
कंगना रनौत ने एआर रहमान के दोहरे मापदंड को बेनकाब किया!
मैन शेडिंग फेक टीयर्स, जबकि चावा और रामायण जैसी हिस्टोरिकल फिल्मों में काम कर रहा है, लेकिन इमरजेंसी के लिए काम करने से मना कर दिया और इसे प्रोपगैंडा फिल्म कहा।#KanganaRanaut #ARRehman #EmergencyFilm #DoubleStandards… pic.twitter.com/CQC6tKiv8N
— One India News (@oneindianewscom) January 21, 2026
मशहूर गायक सोनू निगम ने भी परोक्ष रूप से एआर रहमान पर निशाना साधा। सोनू निगम ने कहा कि रहमान ने हिंदी फिल्म संगीत में जरूरत से ज्यादा सूफी और इस्लामी प्रभाव भर दिया है। उन्होंने इसे ‘अल्लाफी, मौलाफी, ख्वाजाफी’ और ‘चुफियाना’ अंदाज बताया। सोनू के मुताबिक, गुलशन कुमार के दौर तक हिंदी फिल्म संगीत में उर्दू के साथ-साथ सनातनी तत्व भी मौजूद थे, लेकिन अब पारंपरिक राग-आधारित संगीत कमजोर पड़ गया है।
बॉलीवुड के मशहूर गायक सोनू निगम ने हिंदी संगीत में सूफी और इस्लामी प्रभाव बढ़ाने को लेकर एआर रहमान पर परोक्ष निशाना साधा है।
सोनू ने कहा कि रहमान ने भारतीय संगीत को 'अल्लाफी, मौलाफी, ख्वाजाफी' और सूफीवाद से भर दिया है, जिससे हिंदी फिल्म संगीत की पुरानी शैली प्रभावित हुई।… pic.twitter.com/B8KZuGLTYG
— One India News (@oneindianewscom) January 21, 2026
इन तमाम बयानों के बाद संगीत प्रेमियों और फिल्म इंडस्ट्री में तीखी बहस छिड़ गई है। एक वर्ग एआर रहमान की वैश्विक सफलता और सूफी-फ्यूजन शैली की सराहना कर रहा है, तो वहीं दूसरा वर्ग पारंपरिक हिंदी, भोजपुरी और सनातनी संगीत परंपरा की वापसी की मांग कर रहा है। विवाद ने एक बार फिर बॉलीवुड और म्यूज़िक इंडस्ट्री के भीतर छिपे मतभेदों को सार्वजनिक बहस का विषय बना दिया है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel