बांग्लादेश की राजधानी ढाका में जगन्नाथ यूनिवर्सिटी (JNU) के हिंदू छात्र आकाश सरकार का शव उसके कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। शुरुआती पुलिस जांच में इसे आत्महत्या का मामला बताया जा रहा है, लेकिन देश में लगातार हिंदुओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचारों के मद्देनजर यह घटना गंभीर चिंता का विषय बन गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना रविवार (18 जनवरी 2026) को हुई। पुलिस को रात लगभग 9.30 बजे एक कॉल आया, जिसमें मृतक आकाश सरकार के रूममेट ने बताया कि वह बाहर गया था और लौटने पर घर का दरवाजा भीतर से बंद था। काफी देर तक खटखटाने के बाद दरवाजा खुला और कमरे के भीतर आकाश की लाश पंखे से लटकी हुई मिली।
एक और हिंदू छात्र की मौत: जगन्नाथ यूनिवर्सिटी के मेधावी छात्र आकाश सरकार का पुराने ढाका के मेस रूम में फंदे पर लटका शव मिला।#AkashSarkar #HinduBoyDead #JagannathUniversity #BangladeshHindus #OldDhaka
[ Akash Sarkar, Hanging Death, Jagannath University, Hindu Student, Old… pic.twitter.com/Pdmpm5Rt94
— One India News (@oneindianewscom) January 21, 2026
स्थानीय पुलिस के मुताबिक, मृतक आकाश सरकार मूलरूप से फरीदपुर का रहने वाला था और वह ढाका की जगन्नाथ यूनिवर्सिटी में रंगमंच विभाग का छात्र था। पुलिस ने आकाश के परिवार को उसकी मौत की जानकारी दी और मामले की जांच शुरू कर दी है।
कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचारों का आकाश सरकार की मौत से संबंध हो सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जाँच कर रही है और आत्महत्या या अन्य कारणों का पता लगाने की कोशिश जारी है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel