धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है और दुनिया भर में ₹1000 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर चुकी है। इस बड़ी सफलता के बीच फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर फेक AI वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिस पर डायरेक्टर आदित्य धर ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
आदित्य धर ने फिल्म को मिले प्यार के लिए दर्शकों का आभार जताते हुए कहा कि कुछ लोग फिल्म के आधिकारिक कंटेंट से छेड़छाड़ कर AI के जरिए भ्रामक और झूठी तस्वीरें फैला रहे हैं।
रणवीर सिंह के किरदार को लेकर फैलाई जा रही गलत जानकारी
सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह के किरदार हमजा उर्फ जसकिरत सिंह का एक फेक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें पगड़ी पहनकर सिगरेट पीते दिखाया गया है।
🙏@RanveerOfficial @rampalarjun @duttsanjay @ActorMadhavan #AkshayeKhanna #SaraArjun @bolbedibol @AdityaDharFilms #JyotiDeshpande @LokeshDharB62 @jiostudios @B62Studios @TSeries @JioHotstar @StarGoldIndia pic.twitter.com/VMCS4ImdG4
— Aditya Dhar (@AdityaDharFilms) March 26, 2026
इस पर आदित्य धर ने स्पष्ट किया कि यह वीडियो पूरी तरह से झूठा और मनगढ़ंत है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म या किसी भी आधिकारिक कंटेंट का हिस्सा नहीं है, बल्कि जानबूझकर भ्रामक जानकारी फैलाने और लोगों को भड़काने के उद्देश्य से बनाया गया है।
सिख समुदाय के प्रति सम्मान का जताया भरोसा
इस फेक वीडियो को लेकर सिख समुदाय में नाराजगी देखी गई, जिस पर आदित्य धर ने कहा कि वे सिख समुदाय का गहरा सम्मान करते हैं।
उन्होंने कहा कि फिल्म में हर दृश्य को संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ पेश किया गया है और किसी भी प्रकार की गलत छवि दिखाने का सवाल ही नहीं उठता।
फेक कंटेंट फैलाने वालों को चेतावनी
आदित्य धर ने झूठी तस्वीरें और वीडियो फैलाने वालों को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने दर्शकों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें और AI से बनाए गए भ्रामक कंटेंट से सावधान रहें।
उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की गतिविधियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel