जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकवाद के खिलाफ बड़ा और समन्वित अभियान शुरू किया है। काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (CIK) ने घाटी के कई इलाकों में एक साथ छापेमारी कर संदिग्ध आतंकी नेटवर्क पर शिकंजा कस दिया है।
श्रीनगर, शोपियाँ और गांदरबल में कई ठिकानों पर तलाशी अभियान जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कार्रवाई एक अंतरराष्ट्रीय आतंकी मॉड्यूल के खुलासे के बाद शुरू की गई है।
#WATCH | J&K: Counter-Intelligence Kashmir (CIK) conducts raids at various locations in Kashmir. Raids are underway in the districts of Srinagar, Shopian and Ganderbal. More details awaited.
Visuals from Ganderbal.
(Video Source: Counter-Intelligence Kashmir) pic.twitter.com/5EYPVNlln3
— ANI (@ANI) March 26, 2026
जांच में सामने आया है कि इस नेटवर्क को गांदरबल निवासी शब्बीर अहमद लोन विदेश से संचालित कर रहा था। बताया जा रहा है कि वह फिलहाल बांग्लादेश में रहकर लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम कर रहा है।
एजेंसियों के अनुसार, इस नेटवर्क के जरिए घाटी में युवाओं की भर्ती, फंडिंग और आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रची जा रही थी।
छापेमारी में क्या मिला?
छापेमारी के दौरान कई स्थानों से अहम दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद की गई है। इन सबकी जांच कर नेटवर्क की गहराई और अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन का पता लगाया जा रहा है।
अधिकारियों का कहना है कि यह ऑपरेशन घाटी में सक्रिय आतंकी ढांचे को पूरी तरह ध्वस्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel