Border 2
‘धुरंधर’ के पाकिस्तान में मिशन के बाद अब सनी देओल की दहाड़ एक बार फिर पाकिस्तान में गूंजने जा रही है। सनी देओल दोबारा परदे पर भारत मां के सपूत के रूप में नजर आ रहे हैं, जहां वे पाकिस्तान को नाकों चने चबाते दिखेंगे। ‘गदर 2’ और ‘जाट’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बनाने के बाद सनी देओल अब एक और दमदार फिल्म के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं।
सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ रिलीज से पहले ही चर्चा में आ गई है। आज यानी 16 दिसंबर को फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है, जिसे देखकर फैन्स काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। टीजर में सनी देओल एक बार फिर अपने पुराने अंदाज, दमदार डायलॉग्स और जबरदस्त एक्शन में दिख रहे हैं, जिसने देशभक्ति का जोश और भी बढ़ा दिया है।
Awaaz kahan tak jaani chahiye… 🇮🇳🔥
This #VijayDiwas, celebrate the most anticipated teaser of the year.
🔗- https://t.co/rwI8A3S9Dq#Border2 In Cinemas 23rd Jan
Jai Hind 🇮🇳@iamsunnydeol @Varun_dvn @diljitdosanjh @ahanshetty28 #BhushanKumar #JPDutta @RealNidhiDutta… pic.twitter.com/4I6cFFkupr
— T-Series (@TSeries) December 16, 2025
फिल्म की रिलीज डेट की बात करें तो ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यानी सनी देओल साल 2026 की शुरुआत एक देशभक्ति फिल्म के साथ करने जा रहे हैं। गणतंत्र दिवस से ठीक तीन दिन पहले रिलीज होने की वजह से फिल्म की टाइमिंग को भी बेहद मजबूत माना जा रहा है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की उम्मीद की जा रही है।
फिल्म की स्टारकास्ट भी काफी दमदार है। सनी देओल के अलावा दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी और वरुण धवन अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इन कलाकारों की मौजूदगी फिल्म को और ज्यादा आकर्षक बनाती है और अलग-अलग फैन बेस को सिनेमाघरों तक खींचने की पूरी संभावना है।
गौरतलब है कि ‘बॉर्डर’ फिल्म ने 1997 में रिलीज के समय बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था। जेपी दत्ता के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बजट महज 12 करोड़ रुपये था, जबकि इसने करीब 66.70 करोड़ रुपये की रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी। उस दौर में सनी देओल और देशभक्ति का कॉम्बिनेशन दर्शकों को खूब पसंद आया था।
अब ‘गदर 2’ और ‘जाट’ के बाद सनी देओल का क्रेज एक बार फिर चरम पर है। ऐसे में ‘बॉर्डर 2’ से भी जबरदस्त ओपनिंग और शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। मजबूत कहानी, देशभक्ति का जोश और सही रिलीज टाइमिंग—इन सभी वजहों से माना जा रहा है कि सनी देओल एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर सकते हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel