पश्चिम बंगाल में मशहूर फुटबॉल खिलाड़ी लियोनल मेसी के इवेंट के दौरान हुई अराजकता और तोड़फोड़ के मामले में अब बड़े स्तर पर कार्रवाई शुरू हो गई है। इस हंगामे और अपने ऊपर उठे सवालों के बीच राज्य के खेल मंत्री अरूप बिस्वास ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे को सरकार की जवाबदेही तय करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पश्चिम बंगाल सरकार ने कई वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ भी सख्त रुख अपनाया है। राज्य के डीजीपी राजीव कुमार, बिधाननगर के पुलिस कमिश्नर मुकेश कुमार और खेल विभाग के मुख्य सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इन सभी से इवेंट के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था में हुई चूक को लेकर जवाब मांगा गया है।
Chaos and vandalism at Lionel Messi event | West Bengal Government issues show cause notice served Rajeev Kumar, DGP, West Bengal, Mukesh Kumar, CP, Bidhannagar, Rajesh Kumar Sinha, Principal Secretary, Youth Affairs & Sports Department.
Departmental proceedings initiated… pic.twitter.com/Bh4n4t8FrY
— ANI (@ANI) December 16, 2025
इसके अलावा, ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में डीसीपी अनीश सरकार (IPS) के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं, इवेंट के खराब प्रबंधन के लिए युवा भारती खेल परिसर के सीईओ देब कुमार नंदन की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं।
पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच के लिए सरकार ने IPS अधिकारियों की एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन भी किया है। इस SIT को इवेंट की योजना, सुरक्षा इंतजामों और हुई अराजकता के कारणों की विस्तृत जांच कर जिम्मेदार लोगों की पहचान करने का काम सौंपा गया है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel