गोवा के एक नाइटक्लब में लगी भीषण आग में 25 लोगों की मौत के बाद क्लब के मालिक सौरभ लूथरा (40) और गौरव लूथरा (44) देश छोड़कर थाईलैंड के फुकेत भाग गए हैं। अब दोनों को भारत वापस लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गोवा पुलिस के अनुरोध पर ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन ने दोनों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किया है। इसके साथ ही इंटरपोल के माध्यम से ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी करने की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गोवा पुलिस CBI की इंटरपोल डिवीजन के साथ मिलकर दोनों आरोपियों का लोकेशन ट्रैक करने, उनकी गतिविधियों की जानकारी जुटाने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की तैयारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि घटना के तुरंत बाद दोनों का विदेश भाग जाना इस बात का संकेत है कि वे जांच से बचने की नीयत से देश छोड़कर भागे।
गोवा के नाइट क्लब के मालिक सौरव लुथरा और गौरव लुथरा देश छोड़कर फुकेट भाग गए हैं।
क्लब में आग लगने से 25 लोगों की जान चली गई थी। pic.twitter.com/mG64BmhlUv
— Govind Pratap Singh | GPS (@govindprataps12) December 9, 2025
वहीं, मजिस्ट्रियल जांच में यह सामने आया कि क्लब का ट्रेड लाइसेंस मार्च 2024 में ही समाप्त हो चुका था, इसके बावजूद क्लब अवैध रूप से चलता रहा। स्थानीय पंचायत के सरपंच ने बिजली और पानी कनेक्शन, हाउस रिपेयर तथा ट्रेड लाइसेंस सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर खुद हस्ताक्षर किए थे। प्रशासनिक अनियमितताओं और लापरवाही के इन बिंदुओं को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है।
यह भीषण आग बीते रविवार (7 दिसंबर 2025) को देर रात लगी, जब क्लब में पार्टी चल रही थी। आग लगने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे परिसर को घेर लिया। हादसे की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 25 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। गोवा में पिछले कई वर्षों में यह सबसे बड़ा आग हादसा माना जा रहा है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel