क्रिसमस और न्यू ईयर का जश्न ऐसे ड्रिंक्स के बिना अधूरा लगता है, जो देखने में फेस्टिव हों, स्वाद में रिफ्रेशिंग हों और हर घूंट में खास एहसास दें। क्रैनबेरी अपने चमकदार लाल रंग और नैचुरल खट्टेपन के साथ हॉलिडे ड्रिंक्स में एक अलग ही सीज़नल चार्म जोड़ती है। चाहे एलिगेंट डेज़र्ट-स्टाइल सर्व हो, हल्का और रिफ्रेशिंग ड्रिंक या फिर हेल्दी ब्लेंड—क्रैनबेरी-बेस्ड ड्रिंक्स फेस्टिव मेन्यू में बेहद खूबसूरती से फिट होती हैं।
यहाँ क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए तीन क्रैनबेरी ड्रिंक रेसिपी दी जा रही हैं, जिन्हें उनके ओरिजिनल इंग्रीडिएंट्स और मेथड के साथ साझा किया गया है।
1. क्रैनबेरी पन्ना कोटा
सामग्री
* यूएस क्रैनबेरी जूस – 1 कप
* फ्रेश क्रीम – 250 मि.ली.
* शुगर – 100 ग्राम
* जिलेटिन – 20 ग्राम
* ड्राय क्रैनबेरी – सजाने के लिए
विधि
* एक सॉसपैन में क्रैनबेरी जूस और शुगर डालकर मध्यम आंच पर गरम करें और उसमें जिलेटिन मिलाएँ। छानकर ठंडा होने दें।
* दूसरे पैन में क्रीम और शुगर गरम करें। शुगर अच्छी तरह घुल जाए, फिर जिलेटिन मिलाएँ। छानकर ठंडा करें।
* एक ग्लास में पहले क्रैनबेरी मिक्स डालें और फ्रिज में सेट होने के लिए रखें।
* इसके ऊपर क्रीम मिक्स डालें और यह प्रक्रिया एक बार और दोहराएँ।
* चिलर में अच्छी तरह सेट करें, ऊपर से ड्राय क्रैनबेरी से गार्निश करें और ठंडा परोसें।
2. क्रैनबेरी कोम्बुचा
सामग्री
* कोम्बुचा बेस या मदर – 5 लीटर
* यूएस क्रैनबेरी – 80 ग्राम
* ताज़ी पुदीना – थोड़ा सा
विधि
* ठंडा किया हुआ कोम्बुचा बेस लें।
* इसे ठंडे सर्विंग ग्लास में डालें।
* इसमें क्रैनबेरी और पुदीना मिलाएँ।
* तुरंत सर्व करें।
3. क्रैनबेरी रास्पबेरी स्मूदी
सामग्री
* ड्राय क्रैनबेरी – 3.5 आउंस
* क्रैनबेरी जूस – 1⅓ कप
* ऑर्गेनिक लाइम – 1
* ताज़ी रास्पबेरी – 5 आउंस
* (विकल्प: डीफ़्रॉस्ट की हुई फ्रोज़न रास्पबेरी)
* केफिर – 5 आउंस
* वनीला शुगर – 2 पैकेट
* सजावट के लिए मेलिसा या पुदीना
विधि
* बिना ढक्कन के क्रैनबेरी और क्रैनबेरी जूस को 4–5 मिनट तक पकाएँ। ढककर रात भर ठंडा होने दें।
* लाइम धोकर उसका छिलका कद्दूकस करें और रस निकाल लें। रास्पबेरी को छलनी से छानकर प्यूरी बना लें।
* क्रैनबेरी (लिक्विड सहित), लाइम का छिलका और रस, रास्पबेरी प्यूरी, केफिर और वनीला शुगर को मिक्सर में डालकर तेज़ स्पीड पर ब्लेंड करें।
* ग्लास में डालें और मेलिसा या पुदीना से सजाकर सर्व करें।
અમારી યુટ્યુબ ચેનલને લાઈક, શેર અને સબસ્ક્રાઈબ કરશો
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel