उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में पुलिस ने गुरुवार (19 मार्च 2026) की सुबह अवैध लाउडस्पीकरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। SP बिनोद कुमार के नेतृत्व में सुबह 5 बजे शुरू हुए अभियान में जिले के विभिन्न मंदिरों और मस्जिदों से 15 अवैध लाउडस्पीकर उतरवाकर जब्त कर लिए गए।
कन्नौज पुलिस का अवैध लाउडस्पीकरों पर सख्त अभियान, 15 जब्त और 62 की आवाज़ कम
उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में पुलिस ने गुरुवार (19 मार्च 2026) की सुबह अवैध लाउडस्पीकरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।
SP बिनोद कुमार के नेतृत्व में सुबह 5 बजे शुरू हुए अभियान में जिले के विभिन्न… pic.twitter.com/cpW2H0mlcE
— One India News (@oneindianewscom) March 20, 2026
इसके अलावा, मानकों का उल्लंघन कर रहे 62 अन्य लाउडस्पीकरों की आवाज़ भी धीमी कराई गई। SP ने बताया कि यह कार्रवाई नवरात्रि और ईद-उल-जुहा जैसे आगामी त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था और ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण के लिए की गई है।
पुलिस बल ने सुबह-सुबह धार्मिक स्थलों का निरीक्षण किया, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि त्योहारों के दौरान शांति भंग करने या अफवाह फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य ध्वनि प्रदूषण रोकना और तय मानकों को लागू करना है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel