ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में ईद-उल-फितर के मौके पर लेकम्बा मस्जिद में आयोजित प्रार्थना सभा में प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और गृह मंत्री टोनी बर्क का कुछ लोगों ने विरोध किया। नमाज के बाद भाषण के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने ‘टोनी बर्क और अल्बनीज वापस जाओ’ और ‘इन्हें यहाँ से बाहर निकालो’ जैसे नारे लगाए।
पुलिस ने मौके पर हस्तक्षेप करते हुए 33 साल के शेख मुखलिस को मस्जिद से बाहर निकाला। प्रदर्शनकारी ने बाद में सोशल मीडिया पर आरोप लगाया कि सरकार इजरायल का समर्थन कर रही है, इसलिए उन्हें मस्जिद में नहीं आना चाहिए।
सिडनी ईद मिलन में पीएम अल्बनीज पर नारेबाजी
सिडनी की लेकम्बा मस्जिद में ईद-उल-फितर प्रार्थना के दौरान ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और गृह मंत्री टोनी बर्क पर कुछ नमाजियों ने विरोध जताया।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि ऑस्ट्रेलियाई सरकार इजरायल का समर्थन कर रही है,… pic.twitter.com/nEEF6hDkGo
— One India News (@oneindianewscom) March 20, 2026
हालाँकि, लेकम्बा मस्जिद कमेटी ने प्रधानमंत्री का समर्थन किया। प्रवक्ता हज गामेल खैर ने कहा कि सरकार से सीधे बातचीत करना और उन्हें मंच देना ही समुदाय के लिए सही रास्ता है।
विरोध के बावजूद प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने सोशल मीडिया पर साझा किया कि लेकम्बा मस्जिद में हजारों लोगों के साथ ईद मनाना उनके लिए सम्मान की बात है और उन्होंने समुदाय को ईद की बधाई दी।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel