बांग्लादेश में बुधवार शाम लगभग 5.15 बजे एक भयानक बस हादसा हुआ। पद्मा नदी के पास 40 यात्रियों से भरी बस संतुलन खोकर सीधे नदी में गिर गई। हादसे में अब तक 23 यात्रियों की मौत हो चुकी है और कई लोग अभी भी लापता हैं।
हादसे के समय आसपास मौजूद लोग मदद करने दौड़े, लेकिन नदी इतनी गहरी थी कि रेस्क्यू टीम के बिना किसी के उतरना असंभव था। लोगों ने रस्सियां फेंककर तैरने वाले यात्रियों की मदद की, लेकिन अधिकांश यात्री पानी में डूब गए।
वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से बस नदी में गिरती है और यात्री पानी में छटपटाते हैं। स्थानीय लोग और रेस्क्यू टीमें सेना, पुलिस, फायर ब्रिगेड और तटरक्षक बल की मदद से ऑपरेशन चला रहे हैं।
हादसे की वजह बताया जा रहा है कि बस एक फेरी (नाव) पर चढ़ने की कोशिश के दौरान संतुलन खो बैठी। दुर्घटना के बाद नदी में डूबी बस को करीब 6 घंटे की मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया।
रेस्क्यू टीम मृतकों और लापता यात्रियों की तलाश कर रही है। हादसे के बाद लापता यात्रियों के परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel
🔗 https://www.youtube.com/@oneindianewscom
🔗 https://www.youtube.com/@oneindianewscom-Gujarat