गुजरात के सूरत हवाई अड्डे पर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक दंपती के पास से 28 किलोग्राम से अधिक सोना बरामद किया गया। यह घटना शनिवार, 19 जुलाई 2025 की है जब पति-पत्नी दुबई से लौटे थे। दोनों ने तस्करी के इरादे से सोने को पेस्ट के रूप में तैयार कर शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर छिपा रखा था। रिपोर्ट के अनुसार, यह दंपती गुजरात का ही रहने वाला है।
Central Industrial Security Force (CISF) uncovered what is believed to be the largest-ever gold smuggling attempt at Surat International Airport. A total of 28 kilograms of gold paste was found expertly strapped around the midsections and upper torsos of a middle-aged Indian… pic.twitter.com/io3JwyVyyL
— ANI (@ANI) July 22, 2025
इस मामले का खुलासा तब हुआ जब केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की खुफिया शाखा के एक सतर्क अधिकारी को दोनों की चाल-ढाल में कुछ अजीब लगा। खासकर उनके चलने के तरीके और पेट के असामान्य उभार ने अधिकारियों को संदेह में डाल दिया। इसके बाद जब दोनों को रोका गया और गहन तलाशी ली गई, तो उनके शरीर के मध्य और ऊपरी हिस्से पर सोने के पेस्ट का लेप मिला।
तलाशी के दौरान महिला के शरीर से 16 किलो और पुरुष से 12 किलो सोने का पेस्ट बरामद किया गया। दोनों को तुरंत हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई है और आगे की कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क विभाग को सूचित कर दिया गया है। इस तरह की तस्करी की कोशिशें पहले भी सामने आ चुकी हैं, लेकिन एक साथ इतनी बड़ी मात्रा में सोने की बरामदगी ने सुरक्षा एजेंसियों को चौकन्ना कर दिया है।