Lakhimpur Kheri में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया, जिसमें 9 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह हादसा NH-730 पर ईसानगर थाना क्षेत्र के ऊंचगांव भरेहटा के बीच हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक और टाटा मैजिक वाहन के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी भीषण कि 9 की मौके पर मौत
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टाटा मैजिक में सवार 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि मैजिक वाहन लखीमपुर से सिसैया की ओर जा रहा था, तभी बहराइच की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी।
राहत और बचाव कार्य जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया गया।
- घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया
- मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए
- हादसे के कारणों की जांच जारी
तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे की वजह ट्रक की तेज रफ्तार और नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel