राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) अपने शताब्दी वर्ष का भव्य समारोह आयोजित करने जा रहा है। संगठन ने इस ऐतिहासिक अवसर के लिए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है। यह कार्यक्रम 2 अक्टूबर 2025 को नागपुर के रेशिमबाग मैदान में आयोजित होगा।
RSS की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, समारोह की शुरुआत सुबह 7:40 बजे होगी। इसमें सरसंघचालक मोहन भागवत भी मौजूद रहेंगे और कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देंगे।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कहा, "राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित श्री विजयादशमी उत्सव 2 अक्तूबर, 2025 को प्रातः 7.40 बजे रेशिमबाग, नागपुर में संपन्न होगा। इस अवसर पर भारत के महामहिम पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राम नाथ कोविंद जी मुख्य… pic.twitter.com/qUiS9kq3Mi
— One India News (@oneindianewscom) August 22, 2025
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बाद, रामनाथ कोविंद ऐसे दूसरे राष्ट्रपति होंगे जो RSS के किसी प्रमुख कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रणब मुखर्जी वर्ष 2018 में संघ के विजयदशमी उत्सव में शामिल हुए थे।
RSS की स्थापना 1925 में विजयदशमी के दिन हुई थी। तभी से संघ हर साल विजयदशमी पर अपना मुख्य कार्यक्रम आयोजित करता आ रहा है। हालांकि इस साल का समारोह संगठन के 100 वर्ष पूरे होने के कारण विशेष महत्व रखता है और इसे RSS के इतिहास का एक अहम पड़ाव माना जा रहा है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel