राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक बेहद चौंकाने और दर्दनाक घटना सामने आई है। भारी बारिश के चलते शहर की कई सड़कों पर जलभराव हो गया था। इसी दौरान बजाज नगर इलाके में एक युवक का शव सड़क पर भरे पानी में तैरता हुआ दिखाई दिया, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। मृतक की पहचान विकास विश्नोई के रूप में हुई है, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।
बताया जा रहा है कि विकास सोमवार रात अपने दोस्त के साथ जा रहा था। जैसे ही वह केंद्रीय विद्यालय के सामने एक स्ट्रीट लाइट पोल के पास पहुंचा, तो सड़क पर उतरे करंट की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद उसका शव जलभराव वाले इलाके में पानी में तैरता रहा, जबकि सड़क पर वाहन सामान्य रूप से चलते रहे।
समाज की होनहार प्रतिभा, विकाश कुमार, पुत्र श्री प्रेम प्रकाश जी डारा,
निवासी राजीव नगर, पूर (जालोर),
का कल जयपुर में KV स्कूल, बजाज नगर के पास
तेज़ पानी के बहाव और करंट लगने से दुखद निधन हुआ।दिवंगत आत्मा को सादर श्रद्धांजलि व परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं।
विकास जयपुर में रहकर… pic.twitter.com/z0CWxRPpyO
— Swami Sachchidanand Acharya (@isachchidanandG) July 29, 2025
हैरान करने वाली बात यह है कि विकास का दोस्त उसे वहीं छोड़कर भाग गया और किसी को सूचना तक नहीं दी। जब लोगों ने पानी में शव तैरता देखा, तब जाकर पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विकास के शव को जयपुरिया अस्पताल पहुंचाया।
विकास मूल रूप से सांचोर का रहने वाला था। घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि शव पानी में बह रहा है, और सड़क पर गाड़ियां बिना रुके गुजर रही हैं। यह हादसा प्रशासन की लापरवाही और मौजूदा इंफ्रास्ट्रक्चर की बदहाली को उजागर करता है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel