गुजरात एटीएस ने अलकायदा से जुड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए एक महत्वपूर्ण साजिशकर्ता शमा परवीन को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी उन चार अलकायदा आतंकवादियों से पूछताछ के बाद हुई, जिन्हें एटीएस ने पिछले सप्ताह पकड़ा था।
गुजरात ATS ने कर्नाटक से अल कायदा की कथित मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है.
आरोप है कि वह भारत में बड़े हमलों की साजिश रच रही थी.
जिसकी पहचान 30 वर्षीय समा परवीन बताया जा रहा है.#GujaratATS #Karnataka #Alqaeda #Mastermind #Terrorist
[ Gujarat ATS, Karnataka, Al Qaeda,… pic.twitter.com/ZkdBCyyWKV
— One India News (@oneindianewscom) July 30, 2025
गुजरात के गृहमंत्री हर्ष सांघवी ने इस कार्रवाई को बड़ी सफलता बताया है। उन्होंने कहा कि शमा परवीन एक हाईली रेडिकलाइज महिला है, जो ऑनलाइन टेरर मॉड्यूल पर सक्रिय रूप से काम कर रही थी और उसके पाकिस्तानी संपर्क भी उजागर हुए हैं। जांच के दौरान उससे जुड़े कई डिवाइस बरामद किए गए हैं।
#WATCH गांधीनगर, गुजरात: गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने कहा, "गुजरात ATS ने अलकायदा भारतीय उपमहाद्वीप के 4 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। कल गुजरात ATS को एक और बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। बेंगलुरु की एक अत्यधिक कट्टरपंथी महिला आंतकवादी है। वे ऑनलाइन आतंकवादी मॉडल पर काम करती… pic.twitter.com/PWlrc8rAKO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 30, 2025
इससे पहले एटीएस ने अलकायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS) से जुड़े चार आतंकियों को गुजरात, दिल्ली और नोएडा से गिरफ्तार किया था। सभी की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच है और इनका मकसद भारत में बड़े हमले करना था। जांच में सामने आया है कि ये आतंकी सोशल मीडिया ऐप्स के जरिए आपस में संपर्क में थे और इनके सीमा पार कनेक्शन भी पाए गए हैं।
🚨Gujarat ATS Strikes Again🚨
30-year-old Shama Parveen arrested from Bengaluru — main handler of Al-Qaeda in the Indian Subcontinent (AQIS) module.
Linked to 4 terrorists held earlier from Gujarat, Delhi & Noida.
Entire network busted.
Full respect to ATS 🫡 💪🇮🇳… pic.twitter.com/hrcVlWVI72
— 🇮🇳🇮🇳 भारत की बेटी 🇮🇳🇮🇳 (@Ashuu_huu) July 30, 2025
गुजरात एटीएस ने बयान जारी कर कहा कि यह कार्रवाई प्रतिबंधित आतंकी संगठन AQIS के भारत में सक्रिय नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। एजेंसी ने आगे कहा कि अभियान से संबंधित अन्य जानकारियां जल्द साझा की जाएंगी। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2023 में अहमदाबाद से इसी संगठन से जुड़े चार बांग्लादेशी नागरिकों को भी गिरफ्तार किया गया था, जिससे इस मॉड्यूल की गहराई और नेटवर्क का विस्तार पहले ही सामने आ चुका है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel