दावोस, स्विट्जरलैंड :
वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) की सालाना मीटिंग 2026 में गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (GIFT सिटी) ने पहली बार हिस्सा लेकर ग्लोबल फाइनेंशियल संस्थानों, निवेशकों और टेक्नोलॉजी कंपनियों का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस चार-दिवसीय ग्लोबल फोरम में GIFT सिटी ने भारत के पहले इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज सेंटर (IFSC) को बैंकिंग, कैपिटल मार्केट, इंश्योरेंस, फिनटेक और एडवांस्ड डिजिटल ऑपरेशंस के लिए एक स्केलेबल और रेगुलेशन-रेडी डेस्टिनेशन के रूप में पेश किया।
प्रतिनिधिमंडल ने प्रमुख ग्लोबल फाइनेंशियल संस्थानों, टेक्नोलॉजी कंपनियों और एडवाइजरी फर्मों के सीनियर लीडरशिप के साथ कई स्ट्रक्चर्ड चर्चाओं में भाग लिया। इन मुलाकातों के दौरान अंतरराष्ट्रीय निवेशकों ने भारत से जुड़ी फाइनेंशियल सेवाओं, इनोवेशन और क्रॉस-बॉर्डर ऑपरेशंस में बढ़ती संभावनाओं पर चर्चा की।
World Economic Forum 2026: GIFT City Draws Strong Interest From Global Financial and Technology Companies. The GIFT City delegation held a series of structured discussions with senior leadership from leading global financial institutions, technology companies and advisory firms. https://t.co/qEpgtNoyLZ pic.twitter.com/Yig1gcj70V
— ANI (@ANI) January 23, 2026
विशेषज्ञों का कहना है कि WEF में GIFT सिटी की उपस्थिति से भारत के IFSC फ्रेमवर्क को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती मान्यता मिल रही है, और यह ग्लोबल कंपनियों के लिए भरोसेमंद इंटरनेशनल बिज़नेस विस्तार का प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है।
इस मौके पर GIFT सिटी के अधिकारियों ने बताया कि वे वैश्विक फाइनेंशियल और टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम को भारत के IFSC में निवेश और साझेदारी के लिए आकर्षित करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel