दिल्ली से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ सड़कों पर गुब्बारे बेचने वाली 11 साल की बच्ची का रेप किया गया। 29 साल के कैब ड्राइवर ने बच्ची को सुबह तड़के फुटपॉथ से उठाया और जंगलों में जाकर रेप किया। वारदात की सूचना मिलने के 6 घंटे के भीतर ही पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
क्राइम सीन रीक्रिएट कराते वक्त आरोपित ने भागने की कोशिश की और पुलिस पर गोलियाँ चलाईं। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपित को एनकाउंटर में बुरी तरह घायल कर दिया। उसका अस्पताल में इलाज जारी है।
पुलिस ने बताया कि आरोपित की पहचान बिहार के छपरा जिले के रहने वाले बासु कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो फिलहाल गुरुग्राम में रहता है। उसने नशे की हालत में सोमवार (22 जून 2026) सुबह 4 बजे छतरपुर के सीडीआर चौक से बच्ची को फुटपॉथ पर सोते हुए उठाया और गाड़ी की पिछली सीट पर लेटाकर ले गया। उसने बच्ची का कार में रेप किया और हत्या कर शव को जंगलों में फेंक दिया।
#WATCH | Delhi | The accused of raping and murdering an 11-year-old girl was injured in a police encounter. The accused was attempting to escape from police custody. More details awaited: Delhi Police
(Video Source: Delhi Police) pic.twitter.com/uUOS1xt0jt
— ANI (@ANI) June 23, 2026
पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि 4.15 बजे उनकी आँखें खुली तो उन्होंने सड़क से जाती एक वैगनार गाड़ी में बच्ची की चींखे सुनी, वह ‘पापा-पापा’ चिल्ला रही थी। पुलिस ने आसपास की सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू किया। छह घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपित की लोकेशन ट्रेस कर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपित से 5 घंटे तक पूछताछ की।
मंगलवार (23 जून 2026) को जब आरोपित को क्राइम सीन रीक्रिएट करवाने के लिए ले जाया गया, तो उसने भागने की कोशिश की और पुलिस के हाथ से बंदूक छीनकर गोलियाँ चलानी शुरू कर दीं। पुलिस ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में उन्होंने भी फायरिंग की जिससे उसके पैर में गोली लग गई। फिलहाल आरोपित का अस्पताल में इलाज जारी है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel