केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उनके सलाहकारों ने उनका “दिमाग हाईजैक” कर लिया है।
Times Now Summit में बोलते हुए रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी संसद में वही बातें करते हैं, जो उनके सलाहकार उन्हें बताते हैं। उन्होंने कहा, “मुझे व्यक्तिगत रूप से राहुल गांधी से कोई समस्या नहीं है। हम संसद के बाहर मिलते हैं और बातचीत भी करते हैं, लेकिन संसद के अंदर बोलते समय परंपरा, नियम और अनुशासन का पालन जरूरी होता है।”
रिजिजू ने आगे कहा कि संसदीय लोकतंत्र में शिष्टाचार और नियमों का पालन बेहद जरूरी है। उन्होंने यह भी दावा किया कि जब बीजेपी विपक्ष में थी, तब उसने नियमों का पालन किया और विरोध के दौरान कभी मर्यादा नहीं लांघी।
कपड़ों को लेकर भी उठाए सवाल
राहुल गांधी के संसद में कैजुअल कपड़ों में आने पर भी रिजिजू ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता के रूप में व्यक्ति को अपने व्यवहार और पहनावे दोनों में मर्यादा बनाए रखनी चाहिए।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel