रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने वेस्ट एशिया में बढ़ते संघर्ष को लेकर दुनिया को गंभीर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका, इज़रायल और ईरान के बीच जारी तनाव भविष्य में 2020 की कोविड-19 जैसी वैश्विक आपदा का रूप ले सकता है।
मॉस्को में बिजनेस लीडर्स के साथ बातचीत के दौरान पुतिन ने कहा कि इस युद्ध के परिणामों का सटीक अनुमान लगाना फिलहाल संभव नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि यह संघर्ष सिर्फ वेस्ट एशिया तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसका असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है।
सप्लाई चेन और ट्रेड पर असर
पुतिन के मुताबिक, इस युद्ध की वजह से इंटरनेशनल सप्लाई चेन, प्रोडक्शन और ट्रेड पर गंभीर दबाव बन गया है। हाइड्रोकार्बन, मेटल और फर्टिलाइजर जैसे अहम सेक्टर प्रभावित हो रहे हैं, जिससे ग्लोबल मार्केट में अस्थिरता बढ़ रही है।
उन्होंने कहा कि कई देशों की अर्थव्यवस्थाएं पहले ही दबाव में हैं और कंपनियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
कोरोना जैसी स्थिति बनने की आशंका
रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि कुछ आकलनों में इस संकट की तुलना कोविड-19 महामारी से की जा रही है। अगर हालात नहीं सुधरे, तो यह युद्ध वैश्विक स्तर पर उसी तरह का आर्थिक संकट पैदा कर सकता है जैसा महामारी के दौरान देखने को मिला था।
पुतिन ने यह भी चेताया कि वेस्ट एशिया में जारी संघर्ष वैश्विक विकास की गति को रोक सकता है और दुनिया को एक बड़े आर्थिक संकट की ओर धकेल सकता है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel