राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में सोमवार से शुरू हुए AI Impact Summit 2026 में क्विक कॉमर्स कंपनी Zepto ने अपना टेंपरेरी ऑन-साइट डार्क स्टोर स्थापित किया है। इसका उद्देश्य समिट में आए मेहमानों को पूरे दिन तेज और आरामदायक अनुभव देना है, ताकि वे किसी भी सेशन को मिस किए बिना तुरंत खाने-पीने और जरूरी सामान की सुविधा पा सकें।
AI Summit में खास तौर पर तैयार किया गया डार्क स्टोर
Zepto का यह पहला ऑपरेशनल ऑन-साइट डार्क स्टोर खास तौर पर India AI Impact Summit के लिए तैयार किया गया है। यहां स्टेशनेरी, एनर्जी ड्रिंक्स, स्नैक्स और अन्य जरूरी सामान पहले से स्टॉक किया गया है, जिससे हजारों प्रतिभागियों को तुरंत सेवा मिल सके।
Zepto is at the forefront of Enterprise AI in the Application Layer. Whether it's the Self-Learning forecasting algorithms we use to run our supply chain, automated image analysis in customer support, or the hundreds of crores of advertising revenue we generate through AI-powered… pic.twitter.com/hKmQ6efdOp
— Aadit Palicha (@aadit_palicha) February 15, 2026
ऐप से ऑर्डर, वेन्यू के अंदर ही फास्ट डिलीवरी
समिट में मौजूद लोग Zepto ऐप के जरिए सामान या फूड ऑर्डर कर सकते हैं। ऑर्डर मिलते ही सामान तैयार होकर वेन्यू के अंदर ही तैनात राइडर्स द्वारा तय डिलीवरी पॉइंट पर पहुंचा दिया जाता है। कंपनी ने खास ड्रॉप-ऑफ जोन बनाए हैं, जहां मेहमान आसानी से अपना ऑर्डर प्राप्त कर सकते हैं।
Zepto Cafe बना आकर्षण का केंद्र
डार्क स्टोर के साथ ही Zepto Cafe भी बनाया गया है, जहां लोग गर्म कॉफी, चाय और क्विक बाइट्स का आनंद ले सकते हैं। यह कैफे समिट के सबसे लोकप्रिय स्टॉप्स में शामिल हो गया है और प्रतिभागियों के बीच काफी चर्चा में है।
आसान पिकअप और स्मार्ट लॉजिस्टिक्स
डिलीवरी प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए ऐप में सबसे नजदीकी पिकअप पॉइंट चुनने का विकल्प दिया गया है। उदाहरण के तौर पर, प्रतिभागी हॉल 1 (ग्राउंड फ्लोर) या हॉल 4 (फर्स्ट फ्लोर) जैसे स्थानों को चुनकर अपना ऑर्डर प्राप्त कर सकते हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel