धर्मेंद्र की सेहत को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार खबरें सामने आ रही हैं। मीडिया में उनकी सेहत को लेकर कई तरह की अफवाहें उड़ रही हैं, जिसके कारण देओल परिवार बार-बार सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से अपील कर रहा है कि वे झूठी ख़बरें फैलाने से बचें और ऐसी अफवाहों पर विश्वास न करें।
आज सुबह सबसे पहले सनी देओल की टीम की तरफ से धर्मेंद्र की हेल्थ को लेकर अपडेट जारी किया गया। इसके बाद ईशा देओल ने भी अपने पिता की सेहत पर जानकारी साझा की और लोगों से अनुरोध किया कि झूठी अफवाहों से दूरी बनाए रखें।
What is happening is unforgivable! How can responsible channels spread false news about a person who is responding to treatment and is recovering? This is being extremely disrespectful and irresponsible. Please give due respect to the family and its need for privacy.
— Hema Malini (@dreamgirlhema) November 11, 2025
अब धर्मेंद्र की पत्नी और प्रसिद्ध अभिनेत्री हेमा मालिनी ने भी उनकी सेहत को लेकर बयान दिया है। उन्होंने मीडिया को झूठी खबरें फैलाने पर कड़ी फटकार लगाई है। हेमा मालिनी ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, “जो हो रहा है वो अक्षम्य है! जिम्मेदार चैनल ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबर कैसे फैला सकते हैं, जिस पर इलाज का असर हो रहा है और वह ठीक हो रहे हैं? यह बेहद अपमानजनक और गैरजिम्मेदाराना है। कृपया परिवार और उनकी निजता का पूरा सम्मान करें।”
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel