click
One India News
  • Home
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
Reading: राजकोट अग्निकांड मामले में एक और मालिक गिरफ्तार, अब तक हुईं 10 गिरफ्तारियां
Share
Aa
One India News
Aa
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
  • Sports
  • Health
  • Agriculture
  • Religious
  • Utilitiy
Search
  • વિષયો
    • Top News
    • India
    • World
    • Elections
    • Cricket
    • Podcast
    • Business
    • Technology
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Education
    • Sports
    • Health
    • Agriculture
    • Utilitiy
    • Religious
Follow US
  • Advertise
© 2023 One India News. All Rights Reserved.
One India News > News > India > राजकोट अग्निकांड मामले में एक और मालिक गिरफ्तार, अब तक हुईं 10 गिरफ्तारियां
IndiaTop News

राजकोट अग्निकांड मामले में एक और मालिक गिरफ्तार, अब तक हुईं 10 गिरफ्तारियां

पिछले महीने राजकोट के टीआरपी गेमिंग जोन में आग लगने से 27 लोगों की जलकर मौत हो गई थी। इस मामले में गेम जोन के एक और मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Last updated: 2024/06/14 at 5:25 PM
One India News Team
Share
4 Min Read
SHARE

गुजरात पुलिस ने राजकोट ‘गेम जोन’ के एक और मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी के बाद से पूरे मामले में अब तक गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। शुक्रवार को एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी। बता दें कि पिछली बार राजकोट के टीआरपी गेमिंग जोन में अचानक आग लग गई थी। आग लगने के बाद कोई कुछ समझ पाता इससे पहले आग ने पूरे गेमिंग जोन को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में कुल 27 लोगों की मौत हो गई थी।

Contents
आग लगने के बाद से था फरारअब तक कुल 10 लोग गिरफ्तारहाईकोर्ट ने जताई नाराजगी, शहरी विकास विभाग के अधीन होगी जांच25 मई की शाम राजकोट के गेम जोन में हुआ था यह

आग लगने के बाद से था फरार

गिरफ्तारी के बारे में जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि ‘टीआरपी गेम जोन’ के 6 मालिकों में से एक अशोक सिंह जडेजा ने गुरुवार शाम को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। बताया जा रहा है कि जिस जमीन पर गेम जोन बना था, अशोक सिंह जडेजा उसका मालिक है। अशोक सिंह जडेजा 25 मई को गुजरात के राजकोट शहर में आग लगने के बाद से फरार था। राजकोट पुलिस आयुक्त ब्रजेश कुमार झा ने शुक्रवार को अशोक सिंह जडेजा के सरेंडर करने की पुष्टि की। फिलहाल आरोपी अशोक सिंह जडेजा को क्राइम ब्रांच की हिरासत में रखा गया है।

अब तक कुल 10 लोग गिरफ्तार

बता दें कि पुलिस ने इससे पहले गेम जोन के पांच सह-मालिकों और एक प्रबंधक को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने राजकोट के टाउन प्लानिंग ऑफिसर (टीपीओ) एम डी सागथिया, सहायक टीपीओ मुकेश मकवाना व गौतम जोशी और कलावड रोड अग्निशमन केंद्र के पूर्व स्टेशन अधिकारी रोहित विगोरा सहित चार सरकारी अधिकारियों को भी हिरासत में लिया। जांच के दौरान यह पुष्टि हुई कि सह-मालिकों में से एक प्रकाश हिरेन की आग में झुलसकर मौत हो गई थी, क्योंकि जब गेम जोन में आग लगी तब वह अंदर ही मौजूद था। प्रकाश हिरेन का नाम प्राथमिकी में दर्ज था और वह अग्निकांड के बाद से लापता था।

हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी, शहरी विकास विभाग के अधीन होगी जांच

राजकोट के टीआरपी गेम जोन के उद्घाटन समारोह में कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए थे। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि फैक्ट फाइंडिंग टीम द्वारा अपनी रिपोर्ट सौंपने के बाद अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के लिए विभागीय जांच का आदेश दिया जाएगा। मुख्य न्यायाधीश सुनीता अग्रवाल ने राज्य सरकार से सोमवार तक शहरी विकास विभाग के प्रधान सचिव के अधीन एक फैक्ट फाइंडिग टीम गठित करने को कहा है। यह टीम 4 जुलाई तक अदालत में अपनी रिपोर्ट दाखिल करेगी।

25 मई की शाम राजकोट के गेम जोन में हुआ था यह

25 मई की शाम राजकोट के टीआरपी ‘गेम जोन’ में भीषण आग लगने से 12 वर्ष की कम आयु के 12 बच्चों समेत कुल 27 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। शव पूरी तरह से जल चुके थे। पुलिस ने बताया था कि मृतकों में 12 साल से कम उम्र के कम से कम 12 बच्चे शामिल थे। पुलिस के मुताबिक स्कूलों में छुट्टी होने के कारण टीआरपी गेम जोन में बड़ी संख्या में बच्चे अपने अभिभावकों के साथ पहुंचे थे।

You Might Also Like

मां की तेरहवीं के खर्च को लेकर भाइयों में खूनी संघर्ष, बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; मध्य प्रदेश की तीनों राज्यसभा सीटों पर भाजपा की राह साफ

पाकिस्तान पर अफगानिस्तान में हवाई हमले का आरोप, 11 बच्चों समेत 13 लोगों की मौत; तालिबान ने बताया ‘मानवीय अपराध’

ट्रिपल तलाक और एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं को घर और स्वास्थ्य सुरक्षा देगी योगी सरकार, शुरू हुई बड़ी पहल

होर्मुज में अमेरिकी अपाचे हेलीकॉप्टर हादसे के बाद बढ़ा तनाव, अमेरिका ने ईरान के 20 ठिकानों पर हमले का किया दावा

TAGGED: CM Gujarat, gujarat, gujarat police, hindi news, latest hindi news, newschannelinindia, oneindianews, rajkot, Rajkot fire case, Rajkot Municipal Corporation, TRP Gaming Zone of Rajkot

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
One India News Team June 14, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article पाकिस्तान ने महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि पर 509 भारतीय तीर्थयात्रियों को जारी किया वीजा
Next Article अयोध्या राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी,आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ऑडियो मैसेज से अलर्ट पर रामनगरी

ad1 300×250

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
- Advertisement -

Latest News

मां की तेरहवीं के खर्च को लेकर भाइयों में खूनी संघर्ष, बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली
India Top News Uttar Pradesh June 10, 2026
कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; मध्य प्रदेश की तीनों राज्यसभा सीटों पर भाजपा की राह साफ
Elections India Madhya Pradesh Top News June 10, 2026
पाकिस्तान पर अफगानिस्तान में हवाई हमले का आरोप, 11 बच्चों समेत 13 लोगों की मौत; तालिबान ने बताया ‘मानवीय अपराध’
India Top News World June 10, 2026
ट्रिपल तलाक और एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं को घर और स्वास्थ्य सुरक्षा देगी योगी सरकार, शुरू हुई बड़ी पहल
India Top News Uttar Pradesh June 10, 2026

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Loading
One India News
Follow US

© 2023 One India News. All Rights Reserved.

  • Privacy Policy

We use cookies to personalise content and ads, to provide social media features and to analyse our traffic. We also share information about your use of our site with our social media, advertising and analytics partners who may combine it with other information that you’ve provided to them or that they’ve collected from your use of their services. .

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?
One India News
Powered by  GDPR Cookie Compliance
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.

Strictly Necessary Cookies

Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.