ब्रिटेन के शाही परिवार से जुड़े Prince Andrew, Duke of York उर्फ एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Jeffrey Epstein से कथित संबंधों से जुड़े आरोपों के बीच उन्हें गुरुवार को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने उन्हें उनके 66वें जन्मदिन के दिन सुबह हिरासत में लिया।
जानकारी के मुताबिक, पिछले साल लंबी जांच के बाद उनकी राजकुमार (Prince) की उपाधि वापस ले ली गई थी और उन्हें शाही जिम्मेदारियों से अलग कर दिया गया था। उस समय Buckingham Palace की ओर से बयान जारी कर कहा गया था कि अब उन्हें एंड्रयू माउंटबेटन विंडसर के नाम से जाना जाएगा।
रिपोर्ट्स के अनुसार, गिरफ्तारी के दौरान पुलिस का काफिला मौके पर पहुंचा और उन्हें पूछताछ के लिए साथ ले जाया गया। मामला जेफरी एपस्टीन से जुड़े विवादों और पुराने आरोपों से संबंधित बताया जा रहा है। फिलहाल, आधिकारिक पुष्टि और आगे की कानूनी प्रक्रिया पर नजर बनी हुई है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel