लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की गरिमा को ठेस पहुँचाने के आरोप में कांग्रेस मीडिया सेल की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बीजेपी सांसद विष्णु दत्त शर्मा की शिकायत पर लोकसभा सचिवालय ने कांग्रेस की सोशल मीडिया चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत समेत आठ पदाधिकारियों को कानूनी नोटिस जारी किया है।
सभी नेताओं को तीन दिन के भीतर अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है। यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो इसे सदन की अवमानना और विशेषाधिकार हनन मानते हुए कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।
यह विवाद सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर शेयर किए गए कुछ आपत्तिजनक पोस्ट से जुड़ा है। आरोप है कि कांग्रेस मीडिया सेल ने ओम बिरला से जुड़े भ्रामक कैरिकेचर और AI आधारित वीडियो साझा किए थे। शिकायत में कहा गया है कि जानबूझकर ऐसी अपमानजनक सामग्री फैलाई गई, जिससे संवैधानिक पद की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा।
लोकसभा का विशेषाधिकार विभाग अब मामले की जांच कर रहा है और नेताओं के स्पष्टीकरण को स्पीकर के सामने रखा जाएगा, जिसके बाद आगे का फैसला लिया जाएगा।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel