उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में नौवीं कक्षा के एक हिंदू छात्र पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप लगाया गया कि कुछ मुस्लिम युवकों ने छात्र को ‘I Love Muhammad’ कहने के लिए मजबूर किया और उसके मना करने पर लोहे के पंच व डंडों से उसकी पिटाई कर दी। यह घटना खेकड़ा थाना क्षेत्र के बड़ागाँव की बताई जा रही है।
आखिर 'आई लव मुहम्मद' की आड़ में #HinduPhobia से ग्रसित इस्लामिक कट्टरपंथियों द्वारा हिंदुओं के प्रति हिंसा और उत्पात का दौर कब तक चलता रहेगा…??
दैनिक @punjabkesari की एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश के बागपत में 9वीं कक्षा के विद्यार्थी विशाल को 'आई लव मुहम्मद' ना कहना… pic.twitter.com/7MZL4IfwM4
— विनोद बंसल Vinod Bansal বিনোদ বনসল వినోద్ బన్సాల్ (@vinod_bansal) October 12, 2025
जानकारी के अनुसार, पीड़ित छात्र विशाल चांदीनगर क्षेत्र के खासपुर गाँव का निवासी है। शनिवार (11 अक्टूबर 2025) को वह परीक्षा देकर घर लौट रहा था, तभी बड़ागाँव की छोटी मस्जिद के पास चार–पाँच युवकों ने उसे रोका। आरोप है कि उन्होंने विशाल से ‘I Love Muhammad’ कहने को कहा, लेकिन छात्र के मना करने पर पहले चाकू दिखाकर धमकाया गया और फिर लोहे के पंच व डंडों से हमला कर दिया गया। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुँचे, जिसके बाद आरोपी वहाँ से भाग निकले।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और मामले की जाँच शुरू कर दी। पुलिस ने पाँच आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हालाँकि, पुलिस ने बाद में इस मामले में स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा कि घटना का धार्मिक कोण से कोई संबंध नहीं है। पुलिस के अनुसार, “आदर्श इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले दो छात्रों के बीच आपसी कहासुनी के चलते यह मारपीट हुई थी।” अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही धार्मिक टिप्पणी या अफवाहें पूरी तरह गलत हैं और जांच में तथ्यात्मक रूप से गलत पाई गई हैं।