लखनऊ के कश्मीरी मोहल्ला में रहने वाला समाजवादी पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता, फरहान हुसैन पर नाबालिग हिन्दू लड़की को बरगलाने और योजनाबद्ध तरीके से धर्मांतरण कराने के लिए प्रेरित करने का आरोप लगा है। फरहान हुसैन कश्मीरी मोहल्ला में रहता है। उसके पिता का नाम इसरार हुसैन है। फरहान ने 17 साल की लड़की को अपने प्रेम जाल में फँसा लिया है।
Lucknow Grooming Jihad Case:
Farhan Hussain, an active Samajwadi Party worker, lives in Kashmiri Mohalla and has trapped a 17-year-old girl.
Why is this grooming jihad?
The girl is out of control of her family. She abuses Hindu gods and religious practices.
She talks… pic.twitter.com/l9yCDq7p1g
— Subhi Vishwakarma (@subhi_karma) October 13, 2025
परिजनों ने फरहान हुसैन के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। परिजनों का कहना है कि लड़की से दो बार घर के गहने और पैसे चोरी करवाए गए। उसका ब्रेनवॉश कर दिया गया है। इससे वह परिजनों के खिलाफ हो गई है।
मामला लव जिहाद ..कश्मीरी मोहल्ला लखनऊ का है ..बच्ची की उम्र मात्र 17 साल है..फरहान हुसैन नाम का लड़का जो इस लड़की से पहले उसी मोहल्ले की कई हिंदू लड़कियों के साथ लव जिहाद की घटनाओं में सक्रिय पाया गया है .. उनका वीडियो बना कर घर से चोरी करवाता है ..और जब पुलिस से कार्यवाही के… pic.twitter.com/IsSA8l5eSX
— Dr. Richa Rajpoot (Lodhi) (@doctorrichabjp) October 12, 2025
नाबालिग ने घर में कुरान की बातें करना और रोजे रखने के फायदे बतलाना शुरू कर दिया। वह अपने परिवार के नियंत्रण से बाहर हो गई है, हिंदू देवी-देवताओं और धार्मिक प्रथाओं का अपमान कर रही है। उसके पास कई बार ताबीज, अँगूठी मिली, इससे पता चलता है कि फरहान ने उस पर गलत तरीके से मानसिक और भावनात्मक असर डाला है। नाबालिग परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक बातें करती है और घर से भागने की धमकी भी देती है। परिवार को डर है कि उसका शारीरिक शोषण भी किया गया है।
परिजनों ने पुलिस में फरहान हुसैन के खिलाफ शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने फरहान हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जाँच कर रही है।