बांग्लादेश में बीते 10 दिनों के भीतर तीसरे हिंदू युवक की हत्या की घटना सामने आई है। ताजा मामला मयमनसिंह जिले का है, जहां 42 वर्षीय बजेन्द्र बिस्वास की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना ने इलाके में एक बार फिर तनाव और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है।
बताया जा रहा है कि मयमनसिंह के भालुका क्षेत्र स्थित एक कपड़ा कारखाने में काम करने वाले बजेन्द्र बिस्वास को उनके ही एक सहकर्मी ने बंदूक से गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। बजेन्द्र बिस्वास अंसार बल के सदस्य भी थे। अंसार बांग्लादेश का एक अर्धसैनिक संगठन है, जो ग्राम रक्षा और आंतरिक सुरक्षा से जुड़े कार्य करता है।
https://twitter.com/i/status/2005963936504701275
यह हत्या उसी जिले में हुई है, जहां 18 दिसंबर को दीपू चंद्र दास नामक हिंदू युवक की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद उसके शव को बीच चौराहे पर जला दिया गया था। उस घटना के बाद से ही मयमनसिंह जिले में हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं।
इससे पहले ढाका में करीब तीन दिन पहले एक और हिंदू युवक अमृत मंडल की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अमृत मंडल पर कथित तौर पर हफ्ता मांगने का आरोप लगाया गया था, हालांकि इस घटना ने भी अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
लगातार सामने आ रही इन घटनाओं से स्पष्ट है कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हत्या के साथ-साथ हिंदू परिवारों के घर जलाए जाने और उन्हें निशाना बनाए जाने की खबरें भी लगातार सामने आ रही हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ती जा रही है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel