पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के मगराहट में मतदाता सूची पर्यवेक्षक (SRO) सी. मुरुगन की गाड़ी पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में गाड़ी के ड्राइविंग सीट के दरवाजे का हैंडल और लॉक टूट गया। घटना टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी के विधानसभा क्षेत्र मगराहट की बताई जा रही है।
इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ पुरुष और महिलाएं एसआरओ सी. मुरुगन की गाड़ी पर हाथ-पैर मारते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में पुलिस भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश करती दिख रही है, हालांकि स्थिति को काबू में लाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
बशीरहाट में ED पर हमला ट्रेलर था, पूर्व मेदिनीपुर में NIA पर हमला चेतावनी थी, और अब मगरहाट में चुनाव आयोग के पर्यवेक्षक सी. मुरुगन पर TMC गुंडों द्वारा हमला लोकतंत्र पर युद्ध की घोषणा है।
यह उसी पर्यवेक्षक पर दूसरा हमला है 11 दिसंबर को फलता में उनकी कार पर भी हमला हुआ था।… pic.twitter.com/pARzEedV1Y
— One India News (@oneindianewscom) December 30, 2025
यह पहला मौका नहीं है जब आईएएस अधिकारी सी. मुरुगन पर हमला करने की कोशिश हुई हो। इससे पहले भी 11 दिसंबर 2025 को उन पर इसी तरह का हमला किया गया था। लगातार हो रही घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने सोमवार (29 दिसंबर 2025) को इस पूरे मामले की रिपोर्ट भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) को भेजी है।
इधर, इस हमले को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने सीधा आरोप टीएमसी पर लगाया है। बीजेपी का कहना है कि जब पश्चिम बंगाल कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी भी सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।
बीजेपी नेता अमित मालवीय ने हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, “यह हताशा का स्पष्ट प्रदर्शन है। 2026 में अपरिहार्य हार का डर साफ झलक रहा है।”
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel