नरेंद्र मोदी एक बार फिर दुनिया के सबसे लोकप्रिय लोकतांत्रिक नेता बनकर उभरे हैं। अमेरिकी डेटा इंटेलिजेंस फर्म Morning Consult के ताजा सर्वे के अनुसार, पीएम मोदी 68% की ग्लोबल अप्रूवल रेटिंग के साथ पहले स्थान पर हैं।
यह सर्वे 2 से 8 मार्च 2026 के बीच जुटाए गए आंकड़ों पर आधारित है, जो उनकी मजबूत घरेलू लोकप्रियता और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती साख को दर्शाता है।

सर्वे में गाइ पार्मेलिन (स्विट्जरलैंड) और ली ये-म्यूंग (दक्षिण कोरिया) 62-62% रेटिंग के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे।
वहीं, पश्चिमी देशों के कई बड़े नेता इस सूची में पीछे नजर आए। डोनाल्ड ट्रंप को 39% और कीर स्टार्मर को 24% अप्रूवल रेटिंग मिली। इमैनुएल मैक्रॉन 17% रेटिंग के साथ सूची में सबसे नीचे रहे।
इंदिरा गांधी को पीछे छोड़ा
खास बात यह है कि पीएम मोदी ने लगातार कार्यकाल के मामले में इंदिरा गांधी को भी पीछे छोड़ दिया है। वे 4,079 दिनों से अधिक समय तक पद पर रहकर भारत के दूसरे सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel